{"_id":"119-55542","slug":"Badaun-55542-119","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु व्यापारी को गोली मारकर सवा लाख लूटे"}
पशु व्यापारी को गोली मारकर सवा लाख लूटे
Badaun
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं-रामपुर की सीमा पर हुई घटना
अमर उजाला नेटवर्क
दबतोरी। अरिल नदी की कटरी फिर अशांत होने लगी है। बदमाशों की चहलकदमी की सूचनाएं तो कटरी से सटे गांवों से छन-छन कर काफी दिनों से आ रही थीं। बृहस्पतिवार सुबह पशु व्यापारी को गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाशों ने कटरी में अपनी मौजूदगी का एहसास करवा दिया।
जनपद रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र के कसावन गांव निवासी जमीन का पुत्र फहीम पशु व्यापारी है। बृहस्पतिवार सुबह वह अपने चाचा कदीर अहमद के साथ जानवर खरीदने के लिए घारमपुर की बाजार बाइक से जा रहा था। बाजार से करीब एक किलोमीटर पहले ओसी गांव के तिराहे केपास दो बाइकों पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने उन्हें रोककर लूटने का प्रयास किया। जिसका फहीम ने विरोध किया। इस पर बदमाशों ने तमंचा निकालकर फहीम को गोली मार दी और सवा लाख रुपये लूट कर दबतोरी की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दबतोरी चौकी इंचार्ज अमित कुमार यादव भी पुलिस बल के साथ अरिल नदी की कटरी पहुंचे लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं लगा। घायल को जनपद मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना जनपद रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र की है जो जनपद की सीमा से महज चार किलोमीटर की दूरी पर है, लेकिन घटना से दबतोरी इलाके के लोग दहशत में हैं। यहां के लोग भी खरीददारी करने के लिए घारमपुर की बाजार ही जाते हैं।