{"_id":"119-55394","slug":"Badaun-55394-119","type":"story","status":"publish","title_hn":"खून न मिलने से वार्ड ब्वाय के पिता की मौत"}
खून न मिलने से वार्ड ब्वाय के पिता की मौत
Badaun
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल के अफसर अपने मातहतों पर भी नहीं पसीजते। यही कारण है कि मंगलवार को एक वार्ड ब्वाय के पिता की मौत हो गई। उसे खून की आवश्यकता थी, जो नहीं दिया गया। आरोप है कि खून के बदले सुविधा शुल्क मांगा गया। मृतक एनीमिया रोग से पीड़ित था।
गांव कुलचोरा निवासी चंद्रपाल यादव जिला अस्पताल में वार्ड ब्वाय के पद पर तैनात हैं। इनके 80 वर्षीय पिता बच्चू सिंह एनीमिया से पीड़ित थे। सोमवार को हालत खराब होने पर परिजन इन्हें जैन नर्सिंग होम लेकर गए, लेकिन स्थिति अधिक खराब होने के कारण चिकित्सकों ने अन्य अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। उसके बाद बच्चू सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वार्ड ब्वाय का आरोप है कि सोमवार की रात चिकित्सकों ने खून चढ़वाने की सलाह दी तो वह ब्लड बैंक पहुंचे। वहां डोनर लाने को कहा। न लाने की स्थिति में सुविधा शुल्क की मांग की गई। काफी गिड़गिड़ाने के बाद भी उसे खून नहीं मिला। उसका आरोप है कि खून न मिलने के कारण उनके पिता की मंगलवार की सुबह चार बजे मौत हो गई। बता दें कि मंगलवार को दिन में बच्चू सिंह की मौत होने के कारण शोक अवकाश रहा।
वर्जन----
वार्ड ब्वाय चंद्रपाल को सोमवार को दिन में एक यूनिट खून दिया गया था। रात को खून लेने आए थे, इसकी जानकारी मुझे नहीं है।-डा. नरेंद्र कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल