{"_id":"119-55342","slug":"Badaun-55342-119","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककोड़ा मेला -- स्नानार्थियों की सुरक्षा को तैनात होंगे गोताखोर"}
ककोड़ा मेला -- स्नानार्थियों की सुरक्षा को तैनात होंगे गोताखोर
Badaun
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बदायूं। मेला ककोड़ा में लाखों लोग पवित्र गंगा में स्नान करते हैं। गंगा स्नान के समय स्नार्थियों की सुरक्षा के लिए गंगा नदी में नावों पर सवार गोताखोर मुस्तैद रहेंगे। इसके लिए बनारस से खास नावें मंगाई जा रही हैं।
हर साल लगने वाले मेला ककोड़ा की भव्यता के बावजूद जिला पंचायत अपनी नावों की व्यवस्था नहीं कर सकी है। हर साल मेले में नावें दूसरे जिलों से मंगवाई जाती हैं। अभी तक मेले में नावों की व्यवस्था नरौरा से हो जाती थी, लेकिन इस बार वहां से व्यवस्था न हो पाने के कारण आनन-फानन में बनारस से दो नावें मंगवाई जा रही हैं। जिन पर गोताखोर तैनात रहकर स्नार्थियों की सुरक्षा करेंगे। इसके साथ ही मेलार्थी इन नावों से गंगा नदी में नौका विहार का भी आनंद ले सकेंगे।
इसके अलावा पीएसी की फ्लड यूनिट भी मोटर वोट से गंगा नदी में गश्त करेगी।