फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   ककोड़ा मेला -- मेले में दिखेगी भारतीय संस्कृति की झलक

ककोड़ा मेला -- मेले में दिखेगी भारतीय संस्कृति की झलक

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Badaun
Badaun Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नाटक, लोकगीत और लोक नृत्य से होगा मेलार्थियों का मनोरंजन
बदायूं। मेला ककोड़ा में देश के विभिन्न इलाकों के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी संस्कृति से लोगों को रूबरू कराएंगे। बरेली के कलाकार सांस्कृतिक मंच पर प्रेरणा दायक नाटकों की प्रस्तुति देंगे तो मथुुरा और वृंदावन के कलाकार लोकगीत और लोक नृत्य से लोगों कोे मनोरंजन करेंगे।

मेला ककोड़ा में आने वाले मेलार्थियों के मनोरंजन के लिए भी खास इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके लिए मेले में सांस्कृतिक मंच तैयार किया जा रहा है। जहां स्थानीय कलाकारों के अलावा अन्य जनपदों और राज्यों के कलाकार अपनी संस्कृति से लोगों को रूबरू कराएंगे। मेले में बरेली के कालाकार प्रेरणा दायक नाटक प्रस्तुत करेंगे। वहीं मथुरा और वृंदावन के कलाकार मयूर नृत्य और लोक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन करेंगे। इसके साथ ही राजस्थान और गढ़वाल के कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। सांस्कृतिक मंच से मेलार्थी आल्हा, भजन और कठपुतली नृत्य का भी आनंद ले सकेंगे। इसकेे अलावा भारत नाट्य प्रभाग और मद्य निषेद्य विभाग मुरादाबाद की टीम चलचित्र के माध्यम से लोगों को नशा मुक्ति का संदेश देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed