{"_id":"119-55060","slug":"Badaun-55060-119","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर हुई गोवर्धन पूजा"}
घर-घर हुई गोवर्धन पूजा
Badaun
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बदायूं। गोवर्धन पूजा का त्योहार बुधवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। महिलाओं ने घरों की साफ सफाई कर गाय के गोबर से घर में गोवर्धन की आकृति बनाकर पूजा अर्चना की। इसके साथ ही मंदिरों में धार्मिक आयोजन हुुए और अन्नकूट का प्रसाद बांटा गया।
दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। घरों में गोवर्धन पूजा महिलाओें ने विधि विधान से की। गाय के गोबर से आंगन में गोवर्धन की आकृति बनाकर उसमें गायें, नर-नारी, सूरज, चंद्र आदि बनाए गए। इसके बाद भगवान की पूजा अर्चना विधि विधान से हुई। मंदिरों में भी इस अवसर पर हवन पूजन हुए। इस मौकेपर मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद बनाकर बांटा गया। शहर के पंच मुखी हनुमान मंदिर, गौरी शंकर मंदिर समेत तमाम मंदिरों में भंडारे हुए।
पंडित सौरभ भारद्वाज ने बताया कि भगवान कृष्ण को मारने के लिए कंस ने अपनी माया से गोकुल में बाड़ ला दी। तब भगवान ने गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठा लिया और गोकुल के सभी नर नारियों, पशु पक्षियों की रक्षा की। इसीलिए इस परंपरा को मनाया जाता है। अगले दिन गोवर से बनाई गई आकृति को हटाकर उसी स्थान पर दूज की पूजा की जाती है। इससे घर में सुख समृद्घि आती है।
विज्ञापन
गोवर्धन पर मंदिरों में बंटा अन्नकूट, रही भीड़
फोटो-बीडीएन-8
बिल्सी। गोवर्धन पर्व के मौके पर आज यहां पर नगर के अधिकांश मंदिरों में अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ रही। सुबह को घरों में गोवर्धन की पूजा की गई। शाम को नगर के कुटी मंदिर, शिव शक्ति भवन मंदिर, बद्रीनारायण, हनुमान गढ़ी आदि मंदिरों पर अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद लेने के लिए उक्त सभी मंदिरों पर शाम से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। लाइन लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। प्रमुख मंदिरों पर पुलिस की भी खास व्यवस्था रही। यहां बता दें कि अन्नकूट में सभी सब्जियों को मिलाकर प्रसाद बनाया जाता है। कल बृहस्पतिवार को भी नगर के कुछ मंदिरों पर अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया जाएगा। उन मंदिरों पर भी तैयारियां चल रहीं हैं।
गोवर्धन पूजा की खबर का जोड़-
फोटो-14बीडीएन-30
उझानी। बुधवार को गोवर्धन पूजन का त्योहार मंदिरों के साथ घरों में मनाया गया। पुरानी अनाज मंडी के शिव मंदिर, साहूकारा के ब्रह्मदेव धाम, पंचमुखी हनुमान मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, हनुमान गढ़ी मंदिर आदि में अन्नकूट के प्रसाद का वितरण किया गया। घरों में अन्नकूट का प्रसाद बना। इससे पहले दीवाली को भी धूमधड़ाके के साथ मनाया गया।
विधि विधान से हुई गोवर्धन पूजा
वजीरगंज। नगर में बुधवार को घरों में गोवर्धन पूजा की गई। दीपावली के अगले दिन पड़वा को होने वाली इस पूजा की परंपरा का पूरी आस्था से निर्वहन किया गया।
गोवर्धन पूजा के लिए घरों में गाय के गोवर से गोवर्धन बनाए गए और उनके अंदर गाय, भैंस, सूरज, चंदा सहित तमाम चीजें बनाई गईं। मान्यता है कि इसी गोवर्धन पर भाई दूज पर बहन द्वारा भाई के तिलक करने से सुख-समृद्घि आती है।
गोवर्धन जोड़--------
पूजे गए कृषियंत्र
दबतोरी। गोवर्धन पर्व के दिन इलाके के किसानों ने अपने कृषियंत्रों की सफाई कर उनका पूजन किया। इसके अलावा लोगों ने मंदिरों में अन्नकूट का भोग भी लगाया। इस मौके पर उदयभान सिंह, सुभाष, रवींद्र, अशोक पाल, उदयभान, उदयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।