{"_id":"119-54930","slug":"Badaun-54930-119","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच शहर दुकान पर कब्जे की कोशिश"}
बीच शहर दुकान पर कब्जे की कोशिश
Badaun
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बदायूं। शहर के इंदिरा चौक पर स्थित एक दुकान पर रविवार सुबह कुछ दबंगों ने कब्जा करने का प्रयास किया। इस पर दुकान मालिक समेत आसपास के व्यापारी लामबंद हो गए। भीड़ बढ़ने पर आरोपी फरार हो गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र केमोहल्ला चौधरी सराय निवासी उमेश वैश्य की इंदिरा चौक के पास इलेक्ट्रीकल शॉप है। बकौल श्री वैश्य यह दुकान उन्होंने उझानी निवासी ऊषा नाम की महिला से 25 साल पहले किराए पर ली थी। दुकान खाली करने को लेकर पिछले दिनों दोनों पक्षों के बीच हुआ विवाद कोर्ट पहुंचा तो कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया।
श्री वैश्य के मुताबिक पिछले कुछ दिन से कृष्णापुरी निवासी एक व्यक्ति उनकी दुकान पर कब्जा करना चाहता है। चार दिन पहले उसने दुकान के आगे मलबा पड़वा दिया। आवागमन बाधित होने पर सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पालिकाकर्मी यह मलबा हटाने पहुंचे तो आरोपी उनसे भिड़ गया। आरोप है कि रविवार सुबह आरोपी ने उनकी दुकान के बाहर लगा बोर्ड हटा दिया। इतना ही नहीं दुकान के ताले तोड़ने की कोशिश भी की गई। आसपास के व्यापारियों की सूचना पर श्री वैश्य वहां पहुंचे तो अन्य व्यापारी भी एकत्र हो गए। इस पर आरोपी पक्ष वहां से भाग गया। घटना की तहरीर सिविल लाइंस पुलिस को दी गई है। एसओ सत्यदेव यादव ने बताया कि कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हैं। इसलिए दुकान पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। आरोपियों की तलाश की जा रही है।