{"_id":"119-54846","slug":"Badaun-54846-119","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों का आतंक, हजारों का माल साफ"}
चोरों का आतंक, हजारों का माल साफ
Badaun
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बदायूं। शहर केसिविल लाइंस इलाके में शुक्रवार रात चोरों का आतंक रहा। चोर इंद्राचौक केपास दो दुकानों के बाहर लगे बिजली उपकरण निकालकर ले गए। इसके अलावा वहां स्थित एक निजी बैंक की केबिल भी काट ली। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
सिविल लाइंस निवासी सुनील दत्त सागर की कदीर मार्केट में फोटोलैब है। शुक्रवार रात लैब के बाहर लगे इलेक्ट्रिक बोर्ड से चोरों ने चेंजओवर, फ्यूज और कटा-आउट आदि पार कर दिए। इसके अलावा बाजार की दूसरी मंजिल पर स्थित रिंकू की मोबाइल शॉप की केबिल भी चोरों के निशाने पर रही। वहीं बाजार के दूसरी तरफ एक निजी बैंक में जा रही बिजली की केबिल भी चोर काटकर ले गए। इलाके में हुई इस घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है।