फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   बस-टेंपो भिड़ंत में युवक की मौत, पांच लोग घायल

बस-टेंपो भिड़ंत में युवक की मौत, पांच लोग घायल

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Badaun
Badaun Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बदायूं। उझानी मार्ग पर शुक्रवार की सुबह रोडवेज और टेंपो की आमने-सामने की भिड़ंत में टेंपो में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना में मरने वाला युवक बरेली के संजयनगर का रहने वाला था। घायलों में एक युवक के बेहोश होने के कारण देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

घटना सुबह लगभग 10 बजे की है। एक टेंपो सवारियां लेकर बदायूं से उझानी की ओर जा रहा था। इस दौरान नौशेरा मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही रोडवेज बस की टेंपो से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बरेली के संजयनगर-गोपालनगर निवासी राकेश के 26 वर्षीय पुत्र घोंचू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वहीं के 22 वर्षीय विपिन नाम का युवक घायल हो गया। इसके अलावा टेंपो में सवार थाना बिल्सी क्षेत्र के गांव कुरऊ निवासी 24 वर्षीय प्रवेश, गांव नगलाशर्की निवासी रामभरोसे की 12 वर्षीय पुत्री दीपमाला और एक अज्ञात युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों के ड्राइवर वहां से भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं शाम को शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed