फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   ›   कहासुनी के चलते दो पक्षों में फायरिंग, युवक घायल

कहासुनी के चलते दो पक्षों में फायरिंग, युवक घायल

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Badaun
Badaun Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
दहगवां (बदायूं)। थ्रेशर से गेहूं निकालते समय हवा के साथ घर में घूल जाने पर बृहस्पतिवार को दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते फायरिंग में बदल गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने घायल की ओर से दूसरे पक्ष केचार लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर कोठरा निवासी डोलीराम का 30 वर्षीय पुत्र श्रीनिवास बृहस्पतिवार की सुबह अपने खेत में थ्रेशर से गेहूं निकाल रहा था। गेहूं निकलने के दौरान उनसे निकल रही धूल गांव के ही जयवीर के घर में जा रही थी। इस बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते उनमें हाथापाई और बाद में फायरिंग शुरू हो गई। लगभग आधा घंटे की फायरिंग में श्रीनिवास गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

इससे गांव में अफरातफरी मच गई। काफी देर बाद पहुंची थाना पुलिस की मदद से परिवार के लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल की तहरीर पर पुलिस ने जयवीर समेत उसके पक्ष के हकीम, वीरेश और चंद्रपाल के खिलाफ हत्या का प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसओ राजवीर सिंह ने बताया कि नामजदों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed