{"_id":"60e51aa98ebc3e932312f4d0","slug":"zimbabwe-central-bank-announce-to-launch-50-dollar-note-to-its-circulation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम्बाब्वे: रिजर्व बैंक ने जारी किया 50 डॉलर का नोट, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 60 अमेरिकी सेंट के बराबर इसकी कीमत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जिम्बाब्वे: रिजर्व बैंक ने जारी किया 50 डॉलर का नोट, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 60 अमेरिकी सेंट के बराबर इसकी कीमत
Wed, 07 Jul 2021 08:38 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हरारे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हरारे
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 07 Jul 2021 08:38 AM IST
सार
जिम्बाब्वे के रिजर्व बैंक ने हाल ही में एक नए नोट को बाजार में चलाने का एलान किया है। ये नया नोट ज्यादा कीमती और महंगा होगा। जिम्बाब्वे ने 50 डॉलर नोट को जारी करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
zimbabwe
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिम्बाब्वे के सेंट्रल बैंक यानी रिजर्व बैंक देश में एक नए नोट का एलान किया है। सेंट्रल बैंक ने देश में 50 जिम्बाब्वे डॉलर के नए नोट की घोषणा की है और कहा है कि बुधवार को वो बैंकिंग सेक्टर मे 360 मिलियन जिम्बाब्वे डॉलर जारी करेगा। बता दें कि जिम्बाब्वे में जैसे जैसे मूल्य वृद्धि नियंत्रण से बाहर होती गई तो उस समय मूल्यवर्ग 100 ट्रिलियन के ऊपर के स्तर पर पहुंच गया था।
विज्ञापन
वहीं पुरस्कार से सम्मानिक पत्रकार और सरकार के बड़े आलोचक होपवेल चिनोनो ने सरकार की ओर से जारी नए नोट का मजाक उड़ाया, क्योंकि ये नोट अनौपचारिक कालाबाजार विनिमय दर पर अमेरिकी डॉलर में सिर्फ 0.35 डॉलर का होगा। चिनोनो ने ट्वीट किया कि ये आपको आपके देश में मुद्रास्फीति क बारे में बताता है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे लिखा कि अगर आपको सुपरमार्केट में प्रीमियम बियर खरीदने के लिए अपने उच्चतम मुद्रा मुल्यवर्ग के तीन नोटों की आवश्यकता होती है। फरवरी 2019 से जारी एक सीरीज के तौर पर ये 50 डॉलर का नोट नया और ज्यादा कीमती है। बता दें कि साल 2009 से जिम्बाब्वे में अमेरिकी मुद्रा का इस्तेमाल किया जाता था लेकिन साल 2019 से जिम्बाब्वे ने अपने देश की मुद्रा का एलान किया।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले सर्कुलेशन में दो, पांच, दस, और 2 के नोटों का चलन है और इस सीरीज में 50 का नोट नया है। इसके अलावा जिम्बाब्वे के सेंट्रल बैंक ने अनुमान लगाया है कि जुलाई में महंगाई में 55 फीसदी की कमी देखी जाएगी।