फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Zakir Naik backs demolition of temple in Pakistan, says temples should not be allowed in an Islamic country

जाकिर नाईक ने फिर उगला जहर, पाक में मंदिर तोड़ने का किया समर्थन बोला- इस्लामिक देश में इजाजत नहीं

Sun, 03 Jan 2021 07:52 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 03 Jan 2021 07:52 AM IST
विज्ञापन
Zakir Naik backs demolition of temple in Pakistan, says temples should not be allowed in an Islamic country
Zakir Naik - फोटो : ANI

भगोड़े इस्लामिक धर्मगुरु जाकिर नाईक ने पाकिस्तान में मंदिर तोड़े जाने की घटना का समर्थन किया है। विवादित बयानों के लिए प्रसिद्ध नाईक ने कहा कि इस्लामिक देश में मंदिर नहीं होने चाहिए।

विज्ञापन


जाकिर नाईक ने कहा कि इस्लामिक देश में मंदिर नहीं होने चाहिए। अगर इस्लामिक देश में कोई मंदिर है, तो उसे भी तोड़ देना चाहिए।जाकिर ने कहा कि इस्लाम में छवि बनाना मना है। फिर चाहे वो पेंटिंग हो या ड्राइंग। चाहे किसी जीवित पशु-पक्षी की मूर्ति हो या फिर इंसानों की। जाकिर नाईक ने अपनी बात को साबित करने के लिए पैगंबर मोहम्मद से जुड़े एक किस्से का उदाहरण दिया।
विज्ञापन


जाकिर बोला- अगर मूर्ति है, तो तोड़ देनी चाहिए
 कुरान की एक आयत सुनाते हुए जाकिर ने कहा कि मूर्ति कहीं भी नहीं बनाई जानी चाहिए और अगर ऐसा कुछ है, तो इसे तोड़ दिया जाना चाहिए। एक इस्लामिक देश में कोई भी मूर्ति नहीं होनी चाहिए और अगर वह कहीं है,तो उसे तोड़ दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हाल ही में कट्टरपंथियों की बेकाबू भीड़ ने हिंदुओं के एक मंदिर को तोड़ कर उसमें आग लगा दी। शर्मनाक घटना की दुनिया के कई मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने निंदा की, लेकिन इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक इस घटना का समर्थन किया है।

स्थानीय मौलवी और जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम पार्टी के समर्थकों की अगुवाई में भीड़ ने पुराने मंदिर के साथ एक नए मंदिर का निर्माण कार्य भी ध्वस्त कर दिया। हालांकि, स्थानीय लोगों के विरोध के बाद सूबे के एक मंत्री ने घटना की निंदा की और पुलिस ने इस मामले में करीब 45 लोगों को गिरफ्तार किया है।


बता दें कि भारत में धनशोधन मामले में आरोपी जाकिर नाईक देश से भागकर मलेशिया में छिपा है। वह 2016 से ही मलेशिया में है। वहां रहकर भी जाकिर अक्सर विवाविद बयान देता रहता है। इससे पहले, इस्लामाबाद में कृष्ण मंदिर के निर्माण को जाकिर नाईक ने ‘पाप’ बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed