फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   yoga officially debut in pakistan islamabad cda starts free classes

Pakistan: पाकिस्तान में आधिकारिक तौर पर शुरू हुआ योग, प्रशासन ने शुरू की मुफ्त कक्षाएं

Sat, 04 May 2024 03:46 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 04 May 2024 03:46 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान में लोगों के योग करते हुए तस्वीरें साझा की गई हैं। एक यूजर ने सीडीए की इस पहल की तारीफ करते हुए लिखा कि ये एक अच्छी पहल है और यूजर ने मुफ्त योग कक्षाओं की टाइमिंग के बारे में भी पूछा। 

विज्ञापन
yoga officially debut in pakistan islamabad cda starts free classes
पाकिस्तान में योग करते लोग - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पूरी दुनिया में लोकप्रियता हासिल करने के बाद भारत की प्राचीन शारीरिक और मानसिक एक्सरसाइज योग अब पाकिस्तान में भी आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। दरअसल पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की कैपिटल डेवलेपमेंट अथॉरिटी (CDA) ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर मुफ्त योग कक्षाएं शुरू करने का एलान किया है। 
विज्ञापन


सीडीए की पहल की लोगों ने की तारीफ
सीडीए, इस्लामाबाद के विकास के लिए जिम्मेदार संस्था है। सीडीए ने फेसबुक पर साझा पोस्ट में बताया है कि शहर के मुख्य पार्क एफ-9 में मुफ्त योग कक्षाएं संचालित की जाएंगी। पाकिस्तान के कई नागरिकों ने सीडीए के इस कदम की तारीफ की है। पहले से ही कई लोग योग कक्षाओं से जुड़ गए हैं और सोशल मीडिया पर पाकिस्तान में लोगों के योग करते हुए तस्वीरें साझा की गई हैं। एक यूजर ने सीडीए की इस पहल की तारीफ करते हुए लिखा कि ये एक अच्छी पहल है और यूजर ने मुफ्त योग कक्षाओं की टाइमिंग के बारे में भी पूछा। 
विज्ञापन


21 जून को हर साल मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
वहीं कुछ यूजर्स ने सीडीए की आलोचना भी की और कहा कि सीडीए को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए उन्होंने आरोप लगाया कि सीडीए बीते 35 वर्षों में एक भी नया रिहायशी इलाका विकसित नहीं कर पाया है। गौरतलब है कि योग को साल 2014 में संयुक्त राष्ट्र से भी मान्यता मिल चुकी है और संयुक्त राष्ट्र ने हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का एलान किया है। भारत ने इसका प्रस्ताव दिया था, जिसे रिकॉर्ड 175 देशों का समर्थन मिला था। योग का संबंध भारत से है और पाकिस्तान में अभी ये इतना लोकप्रिय नहीं है। हालांकि कई निजी संस्थान पाकिस्तान में भी योग सिखाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed