{"_id":"658b84ab9e618a100402d50c","slug":"yemen-us-shoots-houthi-attack-drones-five-missiles-in-red-sea-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yemen: अमेरिका ने 12 हूती ड्रोन और पांच मिसाइल भी मार गिराए; इस्राइल-हमास तनाव के बीच लाल सागर में बढ़ी हलचल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Yemen: अमेरिका ने 12 हूती ड्रोन और पांच मिसाइल भी मार गिराए; इस्राइल-हमास तनाव के बीच लाल सागर में बढ़ी हलचल
Wed, 27 Dec 2023 10:15 AM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सना (यमन)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सना (यमन)
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Wed, 27 Dec 2023 10:15 AM IST
सार
इस्राइल और हमास के बीच ढाई महीने से हिंसक संघर्ष हो रहा है। लाल सागर में कई जहाजों पर हमले की खबरें भी आ चुकी हैं। इसी बीच अमेरिका ने 12 हूती ड्रोन और पांच मिसाइलों को मार गिराया है। इस्राइल-हमास तनाव के बीच लाल सागर में हलचल बढ़ने से चिंता गहरा सकती है।
विज्ञापन
लाल सागर (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका ने लाल सागर में 12 हूती हमलावर ड्रोन और 5 मिसाइलों को मार गिराया है। अमेरिका का दावा है कि ड्रोन ईरान समर्थित हूती की तरफ से लॉन्च किए गए थे। यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि लाल सागर क्षेत्र में जहाजों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
ड्रोन के अलावा बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों पर भी निशाना
यूएस सेंटकॉम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, दक्षिण लाल सागर में अमेरिका की कार्रवाई में एकतरफा हमले वाले 12 ड्रोन, तीन जहाज-रोधी बैलिस्टिक मिसाइलों और जमीन से हमला करने वाली दो क्रूज मिसाइलों को मार गिराया गया। कार्रवाई में आइजनहावर कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के यूएसएस लैबून (डीडीजी 58) और एफ/ए-18 सुपर हॉर्नेट शामिल रहे।
10 घंटे तक हुई गोलीबारी; अमेरिका का जवाबी मुंहतोड़ हमला
रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिणी लाल सागर में हूती की तरफ से 26 दिसंबर को सुबह लगभग 6:30 बजे (यमन के स्थानीय समयानुसार) हमले शुरू हुए। 10 घंटे तक गोलीबारी जारी रही। इसके बाद अमेरिका की तरफ से जवाबी कार्रवाई की गई। हूती हमलावर ड्रोन पर सटीक निशाना साधा गया। जहाजों को कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
हूती के हमलों के कारण बेहद संवेदनशील क्षेत्र
बता दें कि यूएसएस लैबून गाइडेड मिसाइल विध्वंसक युद्ध पोत है। इसके अलावा अमेरिका एफ -18 लड़ाकू जेट आइज़ेनहोवर से संचालित करता है। टाइम्स ऑफ इस्राइल की खबर के मुताबिक अमेरिकी नेतृत्व वाला गठबंधन दक्षिणी लाल सागर में शिपिंग लेन की हिफाजत करता है। बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य हूती के हमलों के कारण बेहद संवेदनशील क्षेत्र है।
भारतीय वायुसेना के हवाई यातायात नियंत्रण की भूमिका
अमेरिका का बयान इस्राइली सेना (IDF) के बाद आया है। इस्राइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने बताया था कि इस्राइल की वायसेना ने उनकी तरफ बढ़ रहे 'शत्रुतापूर्ण एरियल टारगेट' को मार गिराया। एरियल टारगेट की पहचान भारतीय वायुसेना के हवाई यातायात नियंत्रण की तरफ से की गई। ईरान समर्थित हूती ने गाजा के साथ एकजुटता दिखाने के लिए इलियट में ड्रोन फायरिंग का दावा किया था।
ईरान के समर्थन से आतंकी हमला
आईडीएफ प्रवक्ता डैनियल हगारी ने हूती के हमले को 'आतंकवादी कृत्य' करार दिया। सेना की तरफ से मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप तट पर अवरोधन (interception) का फुटेज भी जारी किया। टाइम्स ऑफ इस्राइल की खबर के अनुसार, मिस्र के समुद्र तटीय शहर- दहाब से लगभग दो किलोमीटर दूर धमाकों की आवाज़ सुनी गई। यह जगह इलियट से लगभग 125 किलोमीटर दक्षिण में है।