{"_id":"66848a73b4d5704edb0e1194","slug":"yemen-s-houthis-claim-attack-on-vital-target-in-israel-s-haifa-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Houthi: हूती विद्रोहियों ने इस्राइल के हाइफा में फिर हमले का दावा किया, कहा- बिना लक्ष्य के ही दागीं मिसाइलें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Houthi: हूती विद्रोहियों ने इस्राइल के हाइफा में फिर हमले का दावा किया, कहा- बिना लक्ष्य के ही दागीं मिसाइलें
Wed, 03 Jul 2024 04:47 AM IST
विशांत श्रीवास्तव
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, काहिरा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, काहिरा
Published by: विशांत श्रीवास्तव
Updated Wed, 03 Jul 2024 04:47 AM IST
सार
हूतियों ने एक बार फिर इस्राइल में हमले का दावा किया है। हूती प्रवक्ता याह्या सारी ने बताया कि उन्होंने हाइफा में बिना लक्ष्य के ही कई मिसाइलें दागीं हैं।
विज्ञापन
यमन में अमेरिका ब्रिटेन का हमला
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमन के हूती ने एक बार फिर इस्राइल के हाइफा में महत्वपूर्ण जगहों पर हमला करने का दावा किया है। मंगलवार को हूती विद्रोहियों ने कहा कि उन्होंने इराक के इस्लामी प्रतिरोध के साथ मिलकर एक संयुक्त सैन्य अभियान के तहत हाइफा में सफल हमला किया है।
विज्ञापन
हूती के सैन्य प्रवक्ता याह्या साड़ी ने एक टेलीविजन पर दिए बयान मे कहा कि हमने लक्ष्य को पहचाने बिना ही लक्ष्य पर कई मिसाइलें दागी हैं।
नवंबर से ही हमला कर रहे हैं हूती
हूती विद्रोही नवंबर से ही शिपिंग लेन में ड्रोन और मिसाइलों से हमले कर रहे हैं। हूतियों का कहना है कि वो गाजा में मजबूती से फलस्तीनियों के साथ खड़े हैं। ईरान समर्थित हूती ने पहली बार नवंबर में शिपिंग लेन में ड्रोन और मिसाइल दागी थी। इन दर्जनों हमलों के कारण दो जहाज डूब गए थे। एक जहाज पर कब्जा कर लिया था और तीन नाविकों की भी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
लाल सागर में भी बढ़ रहा है तनाव
इस्राइल हमास युद्ध शुरू होने के बाद से फलस्तीनियों के समर्थन में हूती विद्रोही लाल सागर इलाके में इस्राइली वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बना रहे हैं। हालांकि बाद में उन्होंने लाल सागर से गुजरने वाले अन्य देशों को जहाजों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया, जिससे अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। हालांकि अब अमेरिका-ब्रिटेन गठबंधन सेना भी हूतियों के ठिकानों पर बीच-बीच में हमले करती रहती है।
विज्ञापन