फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Xinjiang does not have an Detention camp there is vocational training center says China

झिंजियांग में नजरबंदी कैंप नहीं, व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र हैं : चीन

Mon, 16 Dec 2019 03:04 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Mon, 16 Dec 2019 03:04 AM IST
विज्ञापन
Xinjiang does not have an Detention camp there is vocational training center says China
उइगर मुस्लिम

चीन ने रविवार को कहा कि झिंजियांग प्रांत में धर्म के आधार पर मुस्लिमों के खिलाफ कार्रवाई की खबरें पूरी तरह से निराधार हैं। यहां पर कोई नजरबंदी कैंप नहीं है बल्कि व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं जिनका मकसद आतंकवाद, कट्टरवाद और उग्रवाद से मुकाबला करना है। चीन का यह बयान झिंजियांग में उइगर मुस्लिमों पर अत्याचार को लेकर विश्व के कई देशों द्वारा चिंता जताए जाने के बाद आया है।    

विज्ञापन


चीनी राजदूत सुन वाइदोंग ने कहा कि झिंजियांग 1990 से ही आतंकवाद और धार्मिक कट्टरवाद का शिकार रहा है। प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना समेत आतंकवाद विरोधी उपायों के चलते पिछले तीन साल में आतंकवादी गतिविधियों में काफी गिरावट आई है। ऐसी खबरें आई हैं कि चीन ने झिंजियांग प्रांत में उच्च सुरक्षा वाले नजरबंदी कैंपों में लाखों उइगर मुस्लिमों को बिना किसी सुनवाई के कैद कर रखा है। 
विज्ञापन


इन खबरों पर सुन ने दावा किया कि प्रांत में कोई नजरबंदी कैंप नहीं है। कानून के प्रावधानों के तहत यहां व्यावसायिक शिक्षण और प्रशिक्षण केंद्र बनाए गए हैं जिनका मकसद आतंकवाद और धार्मिक कट्टरवाद को जड़ से खत्म करना है। इन उपायों से प्रांत में हिंसक आतंकी घटनाओं में बहुत ज्यादा कमी आई है। पिछले तीन साल में एक भी हिंसक आतंकी घटना नहीं हुई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed