फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Xi Jinping meets Henry Kissinger China wants to improve relations with America

China: शी जिनपिंग से मिले पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री किसिंजर, अमेरिका के साथ संबंध सुधारना चाहता है चीन

Thu, 20 Jul 2023 06:39 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 20 Jul 2023 06:39 PM IST
सार

अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर ने चीन का दौरा किया, इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति शी जिनपिंग से गुरुवार को मुलाकात की। जिनपिंग ने कहा कि अब चीन अमेरिका के साथ अपने संबंधों को नरम करना चाहता है।

विज्ञापन
Xi Jinping meets Henry Kissinger China wants to improve relations with America
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका और चीन बीच चल रहा कोल्ड वार किसी से छिपा नहीं है। कई ऐसे मौके आए हैं जब चीन ने खुले तौर पर अमेरिका पर निशाना साधा। लेकिन अब चीन अमेरिका के साथ अपने संबंधों को नरम करना चाहता है। ऐसा खुद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है। दरअसल, अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री और शीर्ष राजनयिक रहे हेनरी किसिंजर ने चीन का दौरा किया, इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति शी जिनपिंग से गुरुवार को मुलाकात की। 

विज्ञापन


जिनपिंग ने अमेरिका के साथ संबंधो को ठीक करने के लिए मांगी मदद
राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हेनरी किसिंजर से कहा कि चीन अमेरिका के साथ अपने संबंधों में चल रही तल्खी को कम करना चाहता है और संबंधों को ठीक करने के लिए सही तरीके से चर्चा करने को तैयार है। वहीं शी जिनपिंग ने अमेरिका के साथ संबंधो को ठीक करने के लिए अनुभवी अमेरिकी राजनयिक किसिंजर की मदद मांगी जैसा कि उन्होंने 50 साल पहले राजनयिक स्थापित करके किया था। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि किसिंजर ने मई में सौ वर्ष के हो गए हैं और उन्होंने 100 से अधिक बार चीन का दौरा किया है। हम किसिंजर के दौरों का महत्व समझते हैं। चीनी लोग दोस्ती को महत्व देते हैं, और हम आपके द्वारा चीन-अमेरिका संबंधों के विकास को बढ़ावा देने और चीनी-अमेरिकी लोगों के बीच दोस्ती को बढ़ाने में आपके ऐतिहासिक योगदान को कभी नहीं भूलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप के बाद से और तल्ख हो गए संबंध
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तो मुखर होकर चीन और उसकी नीतियों का पुरजोर तरीके से विरोध किया था। वहीं अब वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन की चीन विरोधी सख्त नीतियों के कारण दोनों देशों के संबंध काफी तल्ख हो गए, जिसमें कई व्यापार और तकनीकी प्रतिबंधों के अलावा क्वाड जैसे प्रभावशाली रणनीतिक समूह का गठन हुआ, जिसमें अमेरिका, भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और ऑकस शामिल हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और ब्रिटेन शामिल हैं, जिसके बारे में चीन का कहना है कि इसका उद्देश्य उसके उत्थान को रोकना है।

अन्य चीनी नेताओं से मिले किसिंजर
वहीं किसिंजर की चीन यात्रा पर अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि वह अपनी निजी यात्रा पर चीन गए हैं। किसिंजर के साथ शी जिनपिंग की मुलाकात से पहले चीन के शीर्ष राजनयिक वांग यी और चीनी रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफू, जिन्हें अमेरिका जाने से रोक दिया गया है, उन्होंने भी किसिंजर से मुलाकात की। वांग ने कहा कि 1971 में चीन-अमेरिका संबंधों को ठीक करने वाले किसिंजर के ऐतिहासिक योगदान ने दोनों देशों के बीच आपसी समझ को बढ़ाने में अपूरणीय भूमिका निभाई। चीन पुराने दोस्तों के साथ अपनी दोस्ती को महत्व देता है।

किसिंजर बोले- अमेरिका-चीन संबंधों के विकास को सकारात्मक दिशा में बढ़ावा देना चाहिए
वहीं अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री किसिंजर ने कहा कि अमेरिका-चीन संबंध दोनों देशों और दुनिया की शांति और समृद्धि के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। वर्तमान स्थिति में हमें शांगहाई विज्ञप्ति में निर्धारित सिद्धांतों का पालन करना चाहिए। अमेरिका-चीन संबंधों के विकास को सकारात्मक दिशा में बढ़ावा देना चाहिए। वह अमेरिकी और चीनी लोगों के बीच आपसी समझ बढ़ाने के प्रयास जारी रखना चाहते हैं।


सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने शी के हवाले से कहा कि भविष्य को देखते हुए, चीन और अमेरिका के पास एक-दूसरे की सफलता के पूरक होने और आम समृद्धि हासिल करने का हर कारण है और मुख्य बात आपसी सम्मान, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और सहयोग के सिद्धांतों का पालन करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed