फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Xi Jinping may attend the G 20 summit to be held in Indonesia

G-20 Meeting: जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं जिनपिंग, इस बार इंडोनेशिया कर रहा मेजबानी

Fri, 21 Oct 2022 01:31 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 21 Oct 2022 01:31 AM IST
सार

चीन को उम्मीद है कि शिखर सम्मेलन कोविड-19 के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने, विश्व आर्थिक सुधार को बढ़ावा देने और वैश्विक खाद्य ऊर्जा सुरक्षा की रक्षा करने में रचनात्मक भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन
Xi Jinping may attend the G 20 summit to be held in Indonesia
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चीन ने संकेत दिया है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की कांग्रेस में रिकॉर्ड तीसरा कार्यकाल मिलने के बाद अगले माह इंडोनेशिया में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। 16 अक्तूबर से जारी कम्युनिस्ट पार्टी के सप्ताह भर चलने वाले कांग्रेस सत्र में जिनपिंग को तीसरी बार पांच साल के लिए कार्यकाल दोबारा मिलना लगभग तय है।

विज्ञापन


चीनी विदेश मंत्रालय ने शी के 10 साल के शासन के तहत हासिल की गई राजनयिक सफलता के बारे में बताते हुए कहा कि उनके शासनकाल के दौरान चीन ने अपनी संप्रभुता और सुरक्षा को मजबूती से बरकरार रखा है। जिनपिंग को तीसरे कार्यकाल की मंजूरी मिलने के साथ ही शीर्ष नेताओं के 10 साल के कार्यकाल के बाद इस्तीफा देने का तीन दशकों से अधिक समय तक चला आ रहा नियम टूट जाएगा।
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या जिनपिंग अगले महीने इंडोनेशिया के बाली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, विदेश मंत्रालय की सीपीसी समिति के सदस्य और उप मंत्री मा झाओसू ने कहा, हम इंडोनेशिया की जी-20 अध्यक्षता को सक्रिय समर्थन देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन को उम्मीद है कि शिखर सम्मेलन कोविड-19 के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने, विश्व आर्थिक सुधार को बढ़ावा देने और वैश्विक खाद्य ऊर्जा सुरक्षा की रक्षा करने में रचनात्मक भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा, जहां तक शिखर सम्मेलन में चीनी नेता की भागीदारी है, हम उचित समय पर प्रासंगिक जानकारी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed