फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   xi jinping became china president for third term central military commission head

China: शी जिनपिंग की बढ़ी ताकत, लगातार तीसरी बार बने चीन के राष्ट्रपति, पहली बार हुआ ऐसा

Fri, 10 Mar 2023 09:35 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 10 Mar 2023 09:35 AM IST
सार

कम्युनिस्ट पार्टी की सालाना कांग्रेस में ही शी जिनपिंग ने अपनी नई टीम का चुनाव भी किया था। जिसके तहत ली कियांग को चीन का नया प्रधानमंत्री चुना गया था। 

विज्ञापन
xi jinping became china president for third term central military commission head
शी जिनपिंग - फोटो : Social Media

विस्तार

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति बन गए हैं। शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर जिनपिंग को चीन का अगला राष्ट्रपति चुन लिया गया। बता दें कि यह पहली बार है कि कोई नेता लगातार तीसरी बार देश का राष्ट्रपति चुना गया है। बीते साल अक्टूबर में चीन की पीपल्स पार्टी की सालाना नेशनल पीपल्स कांग्रेस का आयोजन किया गया था। उसी नेशनल पीपल्स कांग्रेस में शी जिनपिंग को सर्वोच्च नेता चुना गया था। शुक्रवार को जिनपिंग ने आधिकारिक तौर पर अपना पद संभाल लिया। शुक्रवार को ही जिनपिंग को चीन के सेंट्रल मिलिट्री कमीशन का अध्यक्ष भी चुन लिया गया। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति चुने जाने के बाद शी जिनपिंग सोमवार को पार्टी की संसदीय बैठक को संबोधित करेंगे। वहीं सोमवार शाम में ही शी जिनपिंग पत्रकारों से बात करेंगे। इस हफ्ते की शुरुआत में ही चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने एक ड्राफ्ट प्लान पेश किया था, जिसमें बताया गया है कि कम्युनिस्ट पार्टी सरकार पर अपना सीधा नियंत्रण बढ़ाने वाली है। अक्टूबर में हुई कम्युनिस्ट पार्टी की सालाना कांग्रेस में ही शी जिनपिंग ने अपनी नई टीम का चुनाव भी किया था। जिसके तहत ली कियांग को चीन का नया प्रधानमंत्री चुना गया था। साथ ही ली शी, डिंग जुएक्सियांग और काई क्यूई को भी जगह दी गई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- President Xi Jinping: युद्ध जीतने के लिए राष्ट्रपति शी ने रणनीतिक क्षमताओं को बढ़ाने का किया आह्वान
विज्ञापन
विज्ञापन


शी जिनपिंग के सत्ता में आने से पहले चीन के राष्ट्रपति पांच साल के दो कार्यकाल या अधिकतम 68 साल की उम्र तक ही राष्ट्रपति रह सकते थे लेकिन साल 2013 में सत्ता में आए शी जिनपिंग ने इस नियम को खत्म कर दिया। यही वजह है कि शी जिनपिंग 69 साल के होने और दो कार्यकाल सफलतापूर्वक कर लेने के बाद भी तीसरी बार अभूतपूर्व तरीके से देश के राष्ट्रपति चुने गए। 

चीनी संसद ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नेतृत्व का समर्थन किया
चीन की संसद ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से राष्ट्रपति और सेना के प्रमुख के रूप में शी जिनपिंग के पांच साल के अभूतपूर्व तीसरे कार्यकाल की पुष्टि की, अमेरिका और यूरोपीय संघ के साथ बढ़ते तनाव के साथ और अर्थव्यवस्था में मंदी के बीच जीवन भर सत्ता में बने रहने का मार्ग प्रशस्त हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed