फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Wrestling World Championship: Wrestler Rohit on the threshold of a medal, Pinky reached the semi-finals

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप : पहलवान रोहित पदक की दहलीज पर, पिंकी सेमीफाइनल में पहुंची

Tue, 05 Oct 2021 06:15 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओस्लो (नॉर्वे)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओस्लो (नॉर्वे) Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 05 Oct 2021 06:15 AM IST
सार

भारतीय पहलवान रोहित ने विश्व चैंपियनशिप के पुरुष 65 किग्रा वर्ग के कांस्य पदक प्लेऑफ में जगह बनाई। कांस्य पदक के प्लेऑफ में उनका मुकाबला मंगोलिया के तुल्गा तुमुर ओचिर से होगा। पिंकी महिला पहलवान 55 किग्रा के सेमीफाइनल में प्रवेश करने में सफल रही।

विज्ञापन
Wrestling World Championship: Wrestler Rohit on the threshold of a medal, Pinky reached the semi-finals
महिला पहलवान पिंकी - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय पहलवान रोहित ने तकनीकी दक्षता के आधार पर तुर्की के सेलाहतिन किलिसालयन को हराकर सोमवार को यहां विश्व चैंपियनशिप के पुरुष 65 किग्रा वर्ग के कांस्य पदक प्लेऑफ में जगह बनाई जबकि पिंकी महिला 55 किग्रा के सेमीफाइनल में प्रवेश करने में सफल रही।

विज्ञापन


रोहित रेपेचेज मुकाबले के लिए उतरे तो उन्हें शुरुआत में जूझना पड़ा। उन्होंने शुरू में अधिकांश समय रक्षात्मक रुख अपनाया और 1-2 से पिछड़ गए। पहले पीरियड के अंत में हालांकि उन्होंने ‘डबल लेग’ हमला किया और इसे अंक में बदलकर 5-2 की बढ़त बना ली। दूसरे पीरियड में रोहित ने बेहतर प्रदर्शन किया और लगातार अंक जुटाते हुए विजयी बढ़त बनाई।
विज्ञापन


कांस्य पदक के प्लेऑफ में उनका मुकाबला मंगोलिया के तुल्गा तुमुर ओचिर से होगा। सत्यव्रत कादियान (97 किग्रा) और सुशील (70 किग्रा) को हालांकि अपने क्वालिफिकेशन दौर के मुकाबलों में क्रमश: कोरिया के मिनवोन सियो और जॉर्जिया के जुराबी इयाकोबिशविली के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कादियान ने विरोधी को बाहर धकेलकर छह अंक जुटाए। सियो ने भी छह अंक हासिल किए लेकिन कोरिया के खिलाड़ी को अधिक अंक का मूव बनाने के कारण विजेता घोषित किया गया। उन्होंने दो बार दो अंक जुटाए। दूसरी तरफ सुशील को 1-5 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

महिला वर्ग में पिंकी को कोरिया की किम सोयोन के खिलाफ क्वालिफिकेशन दौर में 5-0 की जीत के दौरान अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा। उन्होंने इसके बाद कजाखस्तान की ऐशा उलिशान को चित्त करके सेमीफाइनल में जगह बनाई। उलिशान के खिलाफ पिंकी ने अति रक्षात्मक रवैये के लिए अंक जुटाया और फिर विरोधी को बाहर धकेला। उलिशान को भी पिंकी के अति रक्षात्मक रवैये के लिए अंक दिया गया लेकिन भारतीय पहलवान पहले पीरियड के बाद 2-1 से आगे थी। पिंकी ने इसके बाद कजाखस्तान की खिलाड़ी को मैट पर गिराकर दो अंक जुटाए और फिर उसे चित करके जीत दर्ज की।


संगीता फोगाट ने 62 किग्रा वर्ग में जर्मनी की लुइसा नीमेश को 5-2 से हराकर अच्छी शुरुआत की लेकिन प्री क्वार्टर फाइनल में ब्राजील की लेस नुनेस डि ओलिवियेरा से 4-6 से हार गई। घुटने की समस्या के कारण संगीता तीन साल के बाद प्रतिस्पर्धी कुश्ती में वापसी कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed