फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Worlds Second Oldest Woman Aged 116 Dies at a nursing home in Kashiwara Japan

Japan: दुनिया की दूसरी सबसे बुजुर्ग महिला का 116 वर्ष में निधन, पसंदीदा भोजन खाने के बाद गई जान

Wed, 13 Dec 2023 08:29 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 13 Dec 2023 08:29 AM IST
सार

साल 1907 में जन्मी तत्सुमी ओसाका में अपने तीन बच्चों और पति के साथ रहती थी। हाल ही के दिनों में वह अपना ज्यादातर समय चिकित्सा केंद्र के बिस्तर पर ही बिताती थी। कई रिपोर्ट के अनुसार फुसा तत्सुमा को पहले कोई स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं हुई थी।

विज्ञापन
Worlds Second Oldest Woman Aged 116 Dies at a nursing home in Kashiwara Japan
Fusa Tatsumi - फोटो : Social Media

विस्तार

दुनिया की दूसरी और जापान की पहली सबसे बुजुर्ग महिला फुसा तत्सुमी की 116 वर्ष की आयु में काशिवारा के चिकित्सा केंद्र में निधन हो गया। मंगलवार, 12 दिसंबर को अपनी पसंदीदी भोजन बीन पेस्ट जेली खाने के बाद उनकी मौत हो गई। उनकी मृत्यु का कारण वृद्धावस्था को बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


दुनिया की दूसरी सबसे बुजुर्ग महिला का निधन
तत्सुमी को पिछले साल 119 वर्षीय केन तनाका के निधन के बाद दुनिया का सबसे बुजुर्ग का बताया गया था। गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने पिछले साल अप्रैल में तनाका को दुनिया का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का दर्जा प्रदान किया था। तत्सुमी को दुनिया का 27वां और जापान में सातवां सबसे बुजुर्ग बताया गया है। 
विज्ञापन


साल 1907 में जन्मी तत्सुमी ओसाका में अपने तीन बच्चों और पति के साथ रहती थी। हाल के कुछ दिनों से वह अपना ज्यादातर समय चिकित्सा केंद्र के बिस्तर पर ही बिताती थी। कई रिपोर्ट के अनुसार फुसा तत्सुमा को पहले कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं हुई थी और न ही वह कभी गंभीर रूप से घायल हुई थी। हालांकि, 70 की उम्र में गिरने की वजह से उनकी पैर की हड्डी टूट गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्सुमी के निधन पर उनके 76 वर्षीय बेटे केंजी ने कहा, 'इस उम्र तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत अच्छा काम किया।' ओसाका के गवर्नर हिरोफुमी योशीमुरा ने भी तत्सुमी के निधन पर शोक जताया। इस साल सितंबर में तत्सुमी की लंबी उम्र का जश्न मनाने के लिए आयोजित एक पार्टी को याद करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे याद है कि उस समय फुसा तत्सुमी कितनी स्वस्थ थी।' जापान दुनिया के सबसे अधिक जीवन प्रत्याशा वाले देशों में से एक है। यहां कई ऐसे लोग रहते हैं, जिनकी गिनती दुनिया के सबसे बुजुर्ग इंसानों में की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed