{"_id":"60c517120de682248c2d0a28","slug":"worlds-longest-eyelashes-and-chinese-woman-broke-her-own-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीबोगरीब: दुनिया की सबसे लंबी पलकों की महिला, मानती है बुद्ध का गिफ्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अजीबोगरीब: दुनिया की सबसे लंबी पलकों की महिला, मानती है बुद्ध का गिफ्ट
Sun, 13 Jun 2021 03:26 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 13 Jun 2021 03:26 AM IST
सार
यू जियानजिआ की पलकों की लंबाई आठ इंच है। उन्होंने साल 2016 में सबसे पहले सबसे लंबी पलकों का रिकॉर्ड बनाया था, उस वक्त उनकी पलकों की लंबाई 12.5 सेंटीमीटर थी। लेकिन अब पांच साल बाद उनकी पलकों की लंबाई 20.5 सेंटीमीटर हो चुकी है।
विज्ञापन
यू जियानजिया की सबसे लंबी पलकें...
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुछ लोग अक्सर अजीबोगरीब रिकॉर्ड बनाते है और मशहूर हो जाते हैं। हम आपको बताएं कि एक महिला ने सबसे बड़ी पलकों के होने का रिकार्ड अपने नाम किया है तो आपको अजीब लगेगा, लेकिन ऐसा चीन की महिला ने किया है। इस महिला का नाम यू जियानजिया है और इसकी पलकों की लंबाई लगभग आठ इंच तक है।
विज्ञापन
यू जियानजिया ने पहले ही 2016 में पलकों की लंबाई को लेकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। उस वक्त उनकी पलकों की लंबाई 12.5 सेंटीमीटर थी। लेकिन अब यानी पांच साल बाद उनकी पलकों की लंबाई 20.5 सेंटीमीटर हो चुकी है और इस तरह उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
विज्ञापन
चीन की इस महिला की पलकों को देखकर आम आदमी के साथ डॉक्टर भी आश्चर्यचकित हैं। इस महिला की पलकें सामान्य से बढ़कर उसके गालों से नीचे तक पहुंच चुकी हैं। लेकिन इतनी बड़ी होने को लेकर यू जियानजिया का मानना है कि यह पलकें उनको बुद्ध का दिया गया तोहफा है।
विज्ञापन
यू जियानजिया ने बताया कि साल 2015 में उसे पहली बार एहसास हुआ कि उसकी पलकें बड़ी हो रही हैं और धीरे-धीरे यह बढ़ते-बढ़ते काफी लंबी हो गईं। इसको लेकर वह डॉक्टरों पास भी गई थी और उनसे पूछा था कि उनकी पलकें सामान्य लोगों की तुलना में बड़ी क्यों हैं? लेकिन डॉक्टर भी उनको कुछ भी नहीं बता पाए।
वह बताती हैं कि लंबी पलकों को लेकर उनको कोई परेशानी नहीं हुई। दैनिक कार्यों को करते दौरान भी उनको कोई परेशानी नहीं होती है। यहां तक कि मेकअप करते समय भी पलकों की वजह से कोई परेशानी नहीं हुई। वह कहती हैं कि शायद प्राकृतिक रूप से ऐसी हैं इसलिए उनको कोई समस्या नहीं होती।
यू जियानजिआ ने बताया कि वह अक्सर सोचा करती थी कि आखिर उनकी पलकें इतनी बड़ी क्यों हैं? तब उनको याद आया कि बरसों पहले उन्होंने 480 से ज्यादा दिन पहाड़ों पर गुजारा है। इसलिए उन्होंने खुद से कहा कि जरुर यह बुद्ध का तोहफा है।