फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world updates v murleedharan meets antony blinken in rio g20 meeting usa pakistan news

Updates: जी20 की बैठक में ब्लिंकन से मिले वी. मुरलीधरन; चीन में कंटेनर जहाज के पुल से टकराने से पांच की मौत

Thu, 22 Feb 2024 02:33 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 22 Feb 2024 02:33 PM IST
सार

वी मुरलीधरन ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

विज्ञापन
world updates v murleedharan meets antony blinken in rio g20 meeting usa pakistan news
एंटनी ब्लिंकन के साथ वी मुरलीधरन - फोटो : ANI

विस्तार

ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में गुरुवार को जी20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई। भारत की तरफ से इस बैठक में भारतीय विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन शामिल हुए। बैठक से अलग भारतीय विदेश राज्यमंत्री ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से भी मुलाकात की। वी मुरलीधरन ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।' 

विज्ञापन


गौरतलब है कि बीती 20 दिसंबर 2023 को भारत ने जी20 की अध्यक्षता ब्राजील को सौंप दी थी। अब ब्राजील की अध्यक्षता में ही रियो डी जेनेरियो में जी20 के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई। इस बैठक में भारत के विदेश राज्यमंत्री मुरलीधरन ने वैश्विक स्तर पर बढ़ रहे तनाव में जी20 की भूमिका, रूस-यूक्रेन युद्ध को बातचीत और कूटनीतिक के जरिए सुलझाने, इस्राइल हमास युद्ध आदि मुद्दों पर अपनी बात रखी। मुरलीधरन ने ये भी कहा कि इस्राइल हमास के बीच जारी लड़ाई अरब दुनिया में बढ़नी नहीं चाहिए। साथ ही उन्होंने समुद्री रास्तों की सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। 

विज्ञापन

विदेश मंत्री जयशंकर चार दिवसीय यात्रा पर जाएंगे जापान, दक्षिण कोरिया

world updates v murleedharan meets antony blinken in rio g20 meeting usa pakistan news
विदेश मंत्री एस जयशंकर। - फोटो : social media

विदेश मंत्री एस. जयशंकर चार मार्च से दक्षिण कोरिया और जापान की चार दिवसीय यात्रा की शुरुआत करेंगे तथा इस दौरान हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चुनौतियों समेत अहम द्विपक्षीय, क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर अपने वार्ताकारों के साथ बातचीत करेंगे। जयशंकर दो दिवसीय यात्रा पर पहले सियोल जाएंगे जहां वह कोरिया के अपने समकक्ष चो ताइ-युल के साथ 10वीं भारत-दक्षिण कोरिया संयुक्त आयोग बैठक (जेसीएम) की सह-अध्यक्षता करेंगे। विदेश मंत्रालय ने यात्रा की घोषणा करते हुए बताया कि जयशंकर के कोरिया में गणमान्य व्यक्तियों, विचार समूहों (थिंक टैंक) के प्रमुखों और भारतीय समुदाय से मुलाकात करने की उम्मीद है।

जयशंकर अपनी यात्रा के दूसरे चरण में छह से आठ मार्च तक जापान की यात्रा करेंगे। टोक्यो में वह जापान के अपने समकक्ष योको कामीकावा के साथ 16वें भारत-जापान विदेश मंत्री रणनीतिक संवाद में भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा, 'दोनों मंत्रियों के बीच द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर चर्चा होगी और खुले, मुक्त, समावेशी, शांतिपूर्ण तथा समृद्ध हिंद-प्रशांत के लिए सहयोग पर विचारों का आदान-प्रदान होने की संभावना है।'

चीन के शहर में कंटेनर जहाज के पुल से टकराने से पांच की मौत
चीन के गुआंगजौ शहर में गुरुवार को एक कंटेनर जहाज की टक्कर के बाद एक पुल का एक हिस्सा ढह जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और कई वाहन गिर गए। दुर्घटना तड़के हुई, जब हांगकांग से 90 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में गुआंगजौ के नान्शा जिले में एक खाली कंटेनर जहाज ने लिक्सिंशा ब्रिज को टक्कर मार दी, जिससे उसका एक हिस्सा ढह गया। मालवाहक जहाज के कप्तान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed