फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates US UK Australia Russia China Afghanistan Pakistan Middle East neighboring countries of india

Updates: पांच पूर्व पाक नौसेना अधिकारियों की फांसी पर रोक; अमेरिका ने कोरियाई प्रायद्वीप पर उड़ाया बॉम्बर

Wed, 05 Jun 2024 01:41 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 05 Jun 2024 01:41 PM IST
विज्ञापन
World Updates US UK Australia Russia China Afghanistan Pakistan Middle East neighboring countries of india
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
इस्लामाबाद की एक शीर्ष अदालत ने कोर्ट मार्शल डिक्री के माध्यम से पूर्व पाकिस्तानी नौसेना के पांच अधिकारियों की फांसी पर रोक लगा दी। हाई कोर्ट के जज बाबर सत्तार ने मंगलवार  नौसैनिकों के अनुरोध पर एक दिन पहले हुई सुनवाई के लिए लिखित आदेश जारी किया था। हालांकि, पांचों अधिकारियों को मौत की सजा क्यों सुनाई गई थी, इसपर कोई जानकारी नहीं दी गई। याचिकाकर्ताओं के वकीलों ने बताया कि उनके मुवक्किलों के साथ साझा गए दस्तावेजों को उनके साथ साझा नहीं किए गए। 
विज्ञापन


बता दें कि कोर्ट मार्शल एक प्रकार की सैन्य अदालत है जो सैन्य कानून के तहत किए गए अपराधों के लिए सशस्त्र बलों के सदस्यों पर मुकदमा चलाने का अधिकार रखती है। कोर्ट मार्शल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करके सेना के भीतर अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखना है कि सशस्त्र बलों के सदस्यों को उनके कार्यों के लिए जवाबदेह ठहराया जाए।
विज्ञापन

अमेरिका ने कोरियाई प्रायद्वीप पर उड़ाया बी-1-बी बॉम्बर

अमेरिका ने सात वर्षों में पहली सटीक निर्देशित हथियार बमबारी ड्रिल के लिए कोरियाई प्रायद्वीप पर बी-1बी बॉम्बर उड़ाया। दक्षिण कोरिया ने इसकी जानकारी दी। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री ने कहा कि बी-1बी बॉम्बर ने अमेरिकी और दक्षिणी लड़ाकू विमानों के साथ अभ्यास किया। अभ्यास के दौरान बी-1बी ने संयुक्त प्रत्यक्ष युद्ध सामग्री गिराए। बता दें कि हाल ही में उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के तरफ ट्रैश कैरिंग बलून उड़ाए थे। अब अमेरिका और दक्षिणी कोरिया के इस अभ्यास को उत्तर कोरिया के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। 

पाकिस्तान ने गुरु अर्जुन देव के ‘शहीदी दिवस’ के लिए 962 श्रद्धालुओं के लिए वीजा जारी किए

पाकिस्तान उच्चायोग ने गुरु अर्जुन देव के ‘शहीदी दिवस’ के मौके पर होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए भारत के 962 सिख श्रद्धालुओं को वीजा जारी किए हैं। धार्मिक स्थलों की यात्रा पर द्विपक्षीय प्रोटोकॉल के प्रावधान के तहत, भारत से सिख और हिंदू तीर्थयात्री हर साल पाकिस्तान जाते हैं, जबकि पाकिस्तानी तीर्थयात्री भी हर साल भारत आते हैं।

पाकिस्तानी उच्चायोग ने कहा कि तीर्थयात्री अपनी यात्रा के दौरान गुरुद्वारा पंजा साहिब, गुरुद्वारा ननकाना साहिब और गुरुद्वारा करतारपुर साहिब का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed