फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates Pakistan Israel US UK West Asia China India Neighbours news in hindi

Updates: पाकिस्तान में सुरक्षाबलों की कार्रवाई, पांच वॉन्टेड आतंकियों को मार गिराया

Sat, 09 Dec 2023 03:18 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 09 Dec 2023 03:18 PM IST
सार

यह घटना शुक्रवार देर शाम दक्षिण वजीरिस्तान से सटे तंक जिले में हुई। सेना को यहां कई आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने अभियान के तहत सैनिकों ने पांच आतंकियों को मार गिराया।

विज्ञापन
World Updates Pakistan Israel US UK West Asia China India Neighbours news in hindi
पाकिस्तान की सेना - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पाकिस्तान के पेशावर में शुक्रवार को पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने अभियान के तहत पांच वॉन्टेड आतंकियों को मार गिराया। पाकिस्तान की सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक, यह ऑपरेशन उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में अंजाम दिया गया। 

विज्ञापन


यह घटना शुक्रवार देर शाम दक्षिण वजीरिस्तान से सटे तंक जिले में हुई। सेना को यहां कई आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने अभियान के तहत सैनिकों ने पांच आतंकियों को मार गिराया। सेना ने आतंकी ठिकानों से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया। डीजी आईएसपीआर ने बताया कि ययह आतंकी टारगेट किलिंग और पैसे की उगाही के अलावा सैनिकों पर हमले के लिए वॉन्टेड थे।
विज्ञापन


नेपाल-भारत सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित 
लुम्बिनी में नेपाल-भारत सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान दोनों देशों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को प्रदर्शित किया गया। नेपाल के पर्यटन मंत्री सूडान किराती, भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव और लुंबिनी प्रांत के मुख्यमंत्री दिली बहादुर चौधरी ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को कार्यक्रम का उद्घाटन किया। साथ ही बौद्ध विरासत स्थलों की आश्चर्यजनक तस्वीरों के संग्रह वाली एक फोटो प्रदर्शनी भी लॉन्च की गई। इस महोत्सव का आयोजन भारतीय दूतावास ने लुंबिनी डेवलपमेंट ट्रस्ट और लुंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय के सहयोग से किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed