फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates Indian American medical biller arrested for stealing more than USD one million

World Updates: न्यूयॉर्क में भारतीय मूल का व्यक्ति गिरफ्तार, डॉक्टरों से 10 लाख अमेरिकी डॉलर की चोरी का आरोप

Fri, 05 Jan 2024 05:19 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 05 Jan 2024 05:19 PM IST
सार

न्यू यॉर्क के अटर्नी जनरल ने बताया कि अमरीश की दो कंपनियां मेडलिंक सर्विस और मेडलिंग पार्टनर्स को 2012 से लेकर 2019 तक चोरी के आरोप में 27 गुंडागर्दी के मामले दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
World Updates Indian American medical biller arrested for stealing more than USD one million
हथकड़ी - फोटो : social media

विस्तार

न्यूयॉर्क में घालयों को चिकित्सा प्रदान करने वाले डॉक्टरों से दस लाख अमेरिकी डॉलर की चोरी करने के आरोप में 61 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान अमरीश पटेल के तौर पर की गई है। 
विज्ञापन


न्यूयॉर्क के अटर्नी जनरल ने बताया कि अमरीश की दो कंपनियां मेडलिंक सर्विस और मेडलिंग पार्टनर्स के खिलाफ 2012 से लेकर 2019 तक चोरी के आरोप में 27 गुंडागर्दी के मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपी और उसकी कंपनी पर बीमा धोखाधड़ी, चोरी और रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के 11 मामले दर्ज किए गए है। 
विज्ञापन


एटर्नी जनरल के अनुसार आरोपी को इलेक्ट्रॉनिक निगरानी और 100,000 के बॉन्ड के साथ रिहा कर दिया गया है। अमरीश ने ब्रुक्लिन स्थित ऑर्थोपेडिक सर्जरी प्रैक्टिस के लिए बिलिंग सेवाएं प्रदान की थी। इस दौरान उसने श्रमिकों के मुआवजे में से 1.1 मिलियन डॉलर की चोरी करने के लिए न्यूयॉर्क स्टेट इंश्योरेंस फंड (एनवाईएसआईएफ) को गलत दस्तावेज जमा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 श्रीलंका ने 21 भारतीय मछुआरों को चेन्नई वापस भेजा  
श्रीलंका के जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए जाने के कुछ दिनों बाद शुक्रवार को 21 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया गया है। इन मछुआरों को वापस चेन्नई भेज दिया गया है। नौसेना ने इस बारे में जानकारी दी है। एक बयान में बताया गया कि 2023 में उन्होंने श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध शिकार के आरोप में 240 भारतीय मछुआरों को 35 ट्रॉलरों के साथ गिरफ्तार किया था।

श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने भी इस संबंध में एक्स पर पोस्ट करके बताया कि 21 #भारतीय मछुआरों को श्रीलंका से चेन्नई वापस लाया गया है। 

गौरतलब है कि मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों में एक विवादास्पद मुद्दा है। अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा को कथित रूप से पार करने और श्रीलंकाई जल में मछली पकड़ने के आरोप में श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किए जाने की समय-समय पर घटनाएं होती रही हैं।

इंडोनेशिया में दो ट्रेनों की भिड़ंत, चार की मौत
इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में शुक्रवार को दो ट्रेन की भिड़ंत होने से कई डिब्बे पलट गए और कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रीय रेलवे ‘पीटी केरेटा एपी इंडोनेशिया’ के प्रवक्ता आयेप हनापी ने बताया कि यह हादसा वेस्ट जावा के बांडुंग शहर में किकालेंग्का स्टेशन से करीब 500 मीटर की दूरी पर हुआ। प्रवक्ता के मुताबिक, ईस्ट जावा प्रांत की राजधानी सुराबाया से बांडुंग जा रही एक ट्रेन ने किकालेंग्का स्टेशन से पडालारांग जा रही एक यात्री ट्रेन को टक्कर मारी। वेस्ट जावा के पुलिस प्रवक्ता इब्राहिम टोम्पो ने बताया कि कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं। टेलीविजन वीडियो में कई डिब्बे पलटे हुए या बुरी तरह क्षतिग्रस्त और एम्बुलेंस को घायलों को ले जाते हुए देखा गया। एक डिब्बा नजदीकी खेत में गिरा दिखाई दिया। हादसे की वजह की अभी जांच की जा रही है।  

गाजा से परे युद्ध फैलने से रोकने के लिए कूटनीतिक प्रयास शुरू 
इस्राइल-हमास युद्ध के गाजा सीमा से पार होने संबंधी कवायदों के बीच अमेरिका और यूरोप ने युद्ध रोकने के लिए नया कूटनीतिक प्रयास शुरू कर दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और यूरोप के शीर्ष राजनयिक जोसेप बोरेल गाजा में संघर्ष को इस्राइली कब्जे वाले वेस्ट बैंक, लेबनान और लाल सागर शिपिंग लेन में फैलने से रोकने के लिए शुक्रवार को मध्य-पूर्व में पहुंच गए।

ये यात्राएं करीब तीन माह बाद हो रही हैं जब गाजा में 22,600 फलस्तीनी मारे जा चुके हैं और 57,910 घायल हैं और अधिकांश क्षेत्र तबाह हो चुका है। इस बीच, इस्राइली हवाई हमलों और टैंकों से गोलाबारी जारी है। उधर, अंतरराष्ट्रीय दबाव में गाजा से इस्राइल के सेनाएं हटाने की कोशिश के बीच एक और इस्राइली बंधक (25वां) की मौत की पुष्टि हुई है।

ईरान में धमाकों के कई संदिग्ध गिरफ्तार
ईरान के गृह मंत्री अहमद वाहिदी ने कहा कि आईएस द्वारा दावा किए गए हमलों के कई संदिग्ध गिरफ्तार कर लिए गए हैं। करमान शहर में अंतिम संस्कार के फुटेज में भीड़ बदला लेने के नारे लगाते दिख रही है। वाहिदी ने कहा, हमें संदिग्धों के बारे में कई सुराग मिले हैं।

अमेरिकी अभिनेता क्रिश्चियन ओलिवर और उनकी बेटियों की विमान हादसे में मौत 
अमेरिकी अभिनेता क्रिश्चियन ओलिवर और उनकी दो बेटियों की पूर्वी कैरिबियन द्वीप के पास विमान दुर्घटना में मौत हो गई। सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस में पुलिस के अनुसार दुर्घटना बृहस्पतिवार को बेक्विया के पास पेटिट नेविस द्वीप के ठीक पश्चिम में हुई, जब विमान पास के सेंट लूसिया की ओर जा रहा था। हादसे में पायलट रॉबर्ट सैक्स की भी मौत हो गई। ओलिवर की बेटियों की पहचान मदिता क्लेप्सर (10) और एनिक क्लेप्सर (12) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं हो सका कि दुर्घटना कैसे हुई। ओलिवर ने कई फिल्मों और टेलीविजन में चरित्र भूमिकाएं निभाईं थीं। इसमें 2008 की फिल्म 'स्पीड रेसर' फिल्म और 2006 में 'द गुड जर्मन फिल्म भी शामिल हैं। वह 1990 के दशक की सीरीज 'सेव्ड बाय द बेल: द न्यू क्लास' के पूरे सीजन में ब्रायन केलर नामक एक स्विस ट्रांसफर छात्र की भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed