फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates Former finance minister Sartaj Aziz passes away in Islamabad know more news

World Updates: पाकिस्तान के पूर्व वित्त मंत्री सरताज अजीज का निधन, पीएम काकड़ समेत कई नेताओं ने जताया शोक

Wed, 03 Jan 2024 10:55 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 03 Jan 2024 10:55 AM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद शाकन अब्बासी ने बताया कि मंगलवार की शाम को इस्लामाबाद में सरताज अजीज का निधन हुआ। उन्होंने कहा कि अजीज ने बहुत योगदान दिया है।

विज्ञापन
World Updates Former finance minister Sartaj Aziz passes away in Islamabad know more news
Sartaj Aziz - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व वित्त मंत्री सरताज अजीज का इस्लामाबाद में मंगलवार को निधन हो गया। सरकार और पीएमएल-एन के अधिकारियों ने सोशळ मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। 
विज्ञापन


पीएमएल-एन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'दुखी मन से हम सरताज अजीज के निधन की घोषणा करते हैं। वे एक निष्ठावान और विशाल व्यक्तित्व थे। देश और पार्टी के लिए उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद शाकन अब्बासी ने बताया कि मंगलवार की शाम को इस्लामाबाद में सरताज अजीज का निधन हुआ। उन्होंने कहा कि अजीज ने बहुत योगदान दिया है। उनके निधन पर शोक जताते हुए पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, उन्होंने अपना जीवन साहस, निष्ठा और गरिमा के साथ जीया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी रेडियो पाकिस्तान के अनुसार, वित्त मंत्रालय में अजीज ने शीर्ष पदों पर काम किया है। उन्होंने आर्थिक नीतियों को आकार देने के साथ पाकिस्तान को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पीएमएल-एन के महासचिव अहसान इकबाल ने कहा कि अजीज राष्ट्र के लिए एक मत्वपूर्ण संपत्ति थे। राष्ट्र के लिए उनकी सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा। 

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। कार्यवाहक प्रधान मंत्री अनवारुल हक काकर ने पूर्व वित्त मंत्री के कामों की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्र के लिए अम संपत्ति बताया है। 

इस्लामाबाद में बलूच प्रदर्शन में शामिल होने पर 44 सरकारी कर्मचारी निलंबित

इस्लामाबाद में जारी बलूच प्रदर्शन के बीच बलूचिस्तान सरकार ने तुरबत और कोलहू में 44 सरकारी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। इन सभी कर्मचारियों को बालाच मोला बख्श की कथित हत्या के विरोध में निकाले गए रैलियों और प्रदर्शन में भाग लेने के आरोप में निलंबित किया गया है। 

मकरान संभाग के कमीश्नर ने एक अधिसूचना जारी कर कहा कि तुरबत में विभिन्न विभागों से 30 सरकारी कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, यह फैसला एक बैठक के दौरान लिया गया था। बैठक में इन कर्मचारियों की पहचान सरकार विरोध रैलियों में भाग लेने वालोंको सहायता प्रदान करने के रूप में की गई है। वहीं कोलहू जिले से 14 कर्मचारियों को प्रदर्शन में भाग लेने और सरकार विरोधी रैलियों मेंसहायता प्रदान करने के लिए निलंबित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed