Updates: सर्जरी के बाद घर लौटे पीएम नेतन्याहू, गाजा में इस्राइल की एयर स्ट्राइक; पढ़ें दुनिया की बड़ी खबरें
हार्निया की सफल सर्जरी के बाद इस्राइल के प्रधानमंत्री अस्पताल से घर लौट गए हैं। उधर गाजा में इस्राइल द्वारा एयर स्ट्राइक की गई है, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। पढ़िए दुनिया की बड़ी खबरें
विस्तार
फ्लोरिडा सुप्रीम कोर्ट ने राज्य के गर्भपात परिदृश्य को नया आकार दिया है। अदालत ने सोमवार (स्थानीय समय) को लंबे समय से चली आ रही गोपनीयता सुरक्षा को पलट कर छह सप्ताह के गर्भपात प्रतिबंध की अनुमति दी है। उसी समय जारी एक अलग निर्णय में, न्यायालय ने फ्लोरिडा के मतदाताओं को इस निर्णय लेने की अनुमति दी कि गर्भपात कानून का विस्तार किया जाए या नहीं। बता दें कि यह फैसला दशकों की कानूनी मिसाल से हटकर है। इसके चलते फ्लोरिडा को गर्भपात पर प्रतिबंधात्मक उपायों को लागू करने के लिए प्रभावी ढंग से सशक्त बनाता है। इसके साथ ही, न्यायाधीशों ने फ्लोरिडा के मतदाताओं को गर्भपात नीति को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अनुमति दी।
गाजा में इस्राइल की एयर स्ट्राइक में 7 लोगों की मौत
सर्जरी के बाद अस्पताल से घर लौटे इस्राइल के पीएम नेतन्याहू
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू हार्निया के सफल ऑपरेशन के बाद अस्पताल से घर लौट आए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि नेतन्याहू अब अपने दैनिक कार्य कर सकते हैं। 74 साल के नेतन्याहू को सर्जरी के लिए येरुशलम के हादासाह-एइन केरेम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नेतन्याहू की सर्जरी करने वाली टीम के प्रोफेसर एलोन पिकार्स्की ने कहा कि प्रधानमंत्री की हालत अब बेहतर है और वे अपने दिनचर्या के काम करने में पूरी तरह से सक्षम हैं। इस्राइली प्रधानमंत्री ने डिस्चार्ज होते वक्त अस्पताल के डॉक्टरों की टीम को धन्यवाद दिया।