फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates Coronavirus cases increasing in USA Europe is badly affected by pandemic

दुनिया में कोरोना का खतरा बरकरार, संक्रमित 21 लाख पार, 5 लाख ठीक होकर घर लौटे

Fri, 17 Apr 2020 06:03 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 17 Apr 2020 06:03 AM IST
विज्ञापन
World Updates Coronavirus cases increasing in USA Europe is badly affected by pandemic
कोरोना वायरस - फोटो : social media

दुनिया में कोरोना संक्रमण का कुल आंकड़ा 21 लाख के पार पहुंचने के साथ ही यूरोप महाद्वीप में इस महामारी से मरने वालों की संख्या ने 90 हजार को छू लिया है। वैश्विक स्तर पर इस महामारी से मरने वाले 1,43,308 लोगों में से 65 फीसदी अकेले यूरोप के हैं। इस महाद्वीप में 90,180 लोगों की मौत हो चुकी थी। दुनिया भर में 21,45,512 पीड़ितों में से 10,47,279 लोग यूरोपीय देशों के ही हैं। हालांकि इस बीच अच्छी खबर है कि वैश्विक स्तर पर 5,43,280 लोग ठीक होकर घर लौट चुुके हैं। बाकी का इलाज जारी है, जिनमें 57,267 की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


स्पेन में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण से 551 लोगों की मौत के साथ मरने वालों की कुल संख्या 19,130 हो गई है। हालांकि 5 सप्ताह से लागू लॉकडाउन का असर दिखाई देने लगा है और मृत्यु दर पहले के मुकाबले धीमी हुई है। कुल 1,82,816 संक्रमितों की संख्या के साथ ही स्पेन वैश्विक स्तर पर दूसरे नंबर पर है। स्पेन में सबसे सख्त लॉकडाउन लागू है।

विज्ञापन

अमेरिका : एक दिन में 2600 की मौत  
अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी का जानलेवा कहर बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 2600 के करीब मौत दर्ज की गई, जो एक दिन में किसी भी देश में इस जानलेवा महामारी से मरने वालों की अधिकतम संख्या है। इसी के साथ अमेरिका में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 34 हजार के करीब पहुंच गई है।

अमेरिका में इस महामारी के चलते 33,490 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि संक्रमितों की संख्या 6,67,572 पर पहुंच गई है। संक्रमण के 30,206 नए मामले दर्ज किए गए। हालांकि रिकॉर्ड संख्या में मौत के बावजूद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में संक्रमण के प्रभाव में कमी आने की उम्मीद जताई है।

ट्रंप ने सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए नई गाइडलाइंस जारी करने की सख्त जरूरत बताई। कोरोना के खिलाफ जंग जारी रहेगी, मगर आंकड़े बताते हैं कि राष्ट्रीय स्तर पर हम कोरोना के नए मामलों के लिहाज से पीक यानी सबसे बुरे दौर को पार कर चुके हैं। व्हाइट हाउस की कोरोना वायरस टास्क फोर्स के सदस्य डॉ. डेबोराह ब्रिक्स ने भी बीते पांच-छह दिनों में पूरे देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में गिरावट आने का दावा किया है।

15 मई तक न्यूयाॅर्क में लॉकडाउन बढ़ाया
न्यूयॉर्क में 15 मई तक न्यूयाॅर्क में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने नागरिकों के लिए 17 अप्रैल से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। हालांकि कुओमो ने दावा किया है कि राज्य में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी आई है और महामारी का ग्राफ कम हो रहा है। सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क राज्य ही है, जिसे दुनिया में महामारी का केंद्र है और यहां 16,251 की मौत हो चुकी है।

लॉकडाउन जारी रखने के पक्ष में हैं ज्यादातर देश
संक्रमण की वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के चलते रामबाण हथियार साबित हो रहे ‘लॉकडाउन’ का नजारा अभी कुछ और सप्ताह तक दुनिया भर के देशों में देखने को मिल सकता है। ज्यादातर देश इस जानलेवा महामारी के फैलाव की चेन तोड़ने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन को बरकरार रखने के पक्ष में हैं। ब्रिटेन में पीएम बोरिस जॉनसन की जगह कार्यवाहक जिम्मेदारी संभाल रहे विदेश मंत्री डोमिनिक रॉब ने कठोर सोशल डिस्टेंसिंग मानकों को 3 सप्ताह तक बढ़ाने की तैयारी कर ली है।

जापान में 6 मई तक आपातकाल
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए पूरे देश में छह मई तक के लिए आपातकाल की घोषणा कर दी है। उन्होंने देश में अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए कुछ उपायों को भी लागू किया। यह एलान देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए किया है। आशंका है कि देश में संक्रमण के चलते 4 लाख लोगों की जान जा सकती है। यहां अब तक 8,626 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं और 178 लोगों की मौत हो चुकी है। टोक्यो, ओसाका और पांच अन्य प्रांतों में पहले ही आपातकाल घोषित किया जा चुका है। हालांकि, यह लॉकडाउन से अलग है क्योंकि कारोबार को बंद करने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है।

एनिमेटर ऐन सुलिवन की जान गई
जानी-मानी एनिमेटर ऐन (91) सुलविन का संक्रमण से निधन हो गया। उन्होंने डिजनी की ‘ द लिटिल मर्मेड’, ‘द लॉयन किंग’ जैसी मशहूर फिल्मों में एनिमेटर के तौर पर अपना योगदान दिया था। सुलविन कोविड- 19 के कारण जान गंवाने वाली फिल्म जगत के ‘रिटायरमेंट होम’ की तीसरी सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed