फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World top 56 multinational companies are spreading more than 50 percent plastic pollution

Pollution: 50 फीसदी से अधिक प्लास्टिक प्रदूषण फैला रहीं विश्व की टॉप 56 बहुराष्ट्रीय कंपनियां, शोध में खुलासा

Mon, 29 Apr 2024 05:09 AM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 29 Apr 2024 05:09 AM IST
सार

शोध में कोका-कोला कंपनी ब्रांडेड कचरे के 11 फीसदी के लिए जिम्मेदार पाई गई है। उसके बाद पेप्सिको पांच ,नेस्ले तीन, डैनोन तीन और फिलिप मॉरिस इंटरनेशनल दो फीसदी प्रदूषण फैलाने के लिए उत्तरदायी है। प्रदूषण फैलाने वाली यह शीर्ष कंपनियां खाद्य, पेय या तम्बाकू उत्पाद बनाती हैं।  
 

विज्ञापन
World top 56 multinational companies are spreading more than 50 percent plastic pollution
प्लास्टिक कचरा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

साइंस एडवांसेज में प्रकाशित एक नए शोध के अनुसार फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स कंपनियां घरेलू और खुदरा कंपनियों की तुलना में प्रदूषण की समस्या के लिए ज्यादा जिम्मेदार  हैं। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्रिटेन, स्वीडन, न्यूजीलैंड, फिलीपींस,एस्टोनिया और चिली के एक दर्जन से अधिक विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए शोध में पाया गया कि 56 वैश्विक कंपनियां दुनिया भर में सभी प्रकार के ब्रांडेड प्लास्टिक प्रदूषण फैलाने में मुख्य रूप से जिम्मेदार हैं। यह कंपनियां वैश्विक प्रदूषण में आधे से ज्यादा का योगदान करती हैं। यह शोध प्लास्टिक उत्पादन और प्रदूषण के बीच अहम सबूत को उजागर करता है। 

विज्ञापन


सबसे अधिक 11फीसदी के लिए कोका-कोला जिम्मेदार
शोध में कोका-कोला कंपनी ब्रांडेड कचरे के 11 फीसदी के लिए जिम्मेदार पाई गई है। उसके बाद पेप्सिको पांच ,नेस्ले तीन, डैनोन तीन और फिलिप मॉरिस इंटरनेशनल दो फीसदी प्रदूषण फैलाने के लिए उत्तरदायी है। प्रदूषण फैलाने वाली यह शीर्ष कंपनियां खाद्य, पेय या तम्बाकू उत्पाद बनाती हैं। तंबाकू उत्पाद बनाने वाली कंपनियां, पर्यावरण के साथ-साथ लोगों की सेहत से भी खिलवाड़ कर रही हैं।
विज्ञापन


प्लास्टिक का उत्पादन कम करना समस्या का सबसे बड़ा समाधान
शोधकर्ताओं का कहना है कि एक बार उपयोग होने वाले ब्रांडेड प्लास्टिक प्रदूषण की बड़ी वजह बनते हैं। खासतौर से पैकेजिंग सामग्री की प्रदूषण फैलाने में और भी बड़ी भूमिका है। यह आंकड़े प्लास्टिक उत्पादन को हल करने में मदद कर सकते हैं। उपभोक्ता सामान वाले इलाकों में प्लास्टिक उत्पादन को कम करना वैश्विक प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने के लिए एक जरूरी समाधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जितना अधिक प्लास्टिक का उत्पादन उतना ही ज्यादा पर्यावरण में
यह शोध इस बात की पुष्टि करता है,  जितना अधिक प्लास्टिक का उत्पादन होता है उतना ही ज्यादा प्लास्टिक पर्यावरण में पाया जाता है। 5 साल के विश्लेषण में 84 देशों में 1,576 नमूनों की जांच की गई। जांच में 'ब्रेक फ्री फ्रॉम प्लास्टिक ब्रांड' ऑडिट के आंकड़ों का इस्तेमाल किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed