{"_id":"67721358f87f43bb850d0fc7","slug":"world-shocked-by-south-korea-plane-crash-from-china-to-eu-expressed-grief-promised-help-2024-12-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"South Korea: दक्षिण कोरिया विमान हादसे से सदमे में दुनिया; चीन से लेकर ईयू तक ने जताया दुख, मदद का वादा किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
South Korea: दक्षिण कोरिया विमान हादसे से सदमे में दुनिया; चीन से लेकर ईयू तक ने जताया दुख, मदद का वादा किया
Mon, 30 Dec 2024 08:58 AM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
Published by: बशु जैन
Updated Mon, 30 Dec 2024 08:58 AM IST
सार
दक्षिण कोरिया के मुआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए भीषण विमान हादसे में 179 लोगों की मौत पर दुनिया भर में शोक है। चीन से लेकर यूरोपीय संघ और फ्रांस से लेकर यूएन तक सभी ने घटना पर दुख जताया। साथ ही दक्षिण कोरिया की मदद करने की बात कही है।
विज्ञापन
विमान हादसा
- फोटो : ANI (वीडियो ग्रैब)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कोरिया के मुआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए भीषण विमान हादसे के बाद दुनिया सदमे में हैं। हादसे में 179 लोगों की मौत पर दुनिया भर में शोक है। चीन से लेकर यूरोपीय संघ और फ्रांस से लेकर यूएन तक सभी ने घटना पर दुख जताया। साथ ही दक्षिण कोरिया की मदद करने की बात कही है।
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मोक को संदेश भेजा है। उन्होंने लिखा कि वे हादसे के बारे में जानकर हैरान हैं। उन्होंने कहा कि मैं पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।
विज्ञापन
यूरोपीय संघ के प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि मुआन में विमान दुर्घटना की तस्वीरें देखकर दुखी हूं। एक साझेदार के रूप में यूरोप दुख की घड़ी में दक्षिण कोरिया के साथ खड़ा है। फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस भयानक क्षति के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। वह प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र महासचिव के एंटोनियो गुटेरेस ने घटना को लेकर कहा कि मैं बहुत दुखी हूं और इस कठिन समय में कोरिया गणराज्य के लोगों और सरकार के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करता हूं। दुखद घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
South Korea
- फोटो : X/Video Grab
पोप फ्रांसिस ने भी जताया दुख
दक्षिण कोरिया विमान हादसे पर पोप फ्रांसिस ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि वह जीवित बचे लोगों और मृतकों के लिए प्रार्थना करते हैं। मेरी संवेदनाएं दक्षिण कोरिया के उन अनेक परिवारों के साथ हैं जो विमान दुर्घटना के बाद शोक में हैं। जर्मनी ने भी हादसे पर दुख जताया। जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वाल्टर स्टीनमीयर ने कहा कि हादसा सियोल में कई सप्ताह तक चली राजनीतिक उथल-पुथल के कठिन दौर के बाद राष्ट्र के दिल पर एक और आघात है। यह मारे गए लोगों के मित्रों और परिवारों के लिए एक अविश्वसनीय क्षति और पीड़ा है। वहीं ग्रीस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि घटना से हम दुखी हैं और अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।
ईरान, इस्राइल ने भी जताई संवेदना
घटना को लेकर ईरान ने भी संवेदना जताई है। ईरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एस्माईल बाघेई ने पीड़ितों के परिवारों और दुखद घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं इस्राइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने कहा कि दुर्घटना के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ और पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि कठिन समय में इस्राइल दक्षिण कोरिया के साथ खड़ा है। इसके अलावा सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने कहा कि पीड़ितों के परिवारों और कोरिया गणराज्य की सरकार और जनता के प्रति सऊदी अरब की ओर से हार्दिक संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की जाती है।

- फोटो : ANI
वायु परिवहन संघ ने भी दुख व्यक्त किया
340 एयरलाइनों का प्रतिनिधित्व और हवाई यातायात का 80 प्रतिशत हिस्सा वहन करने वाले अंतररराष्ट्रीय वायु परिवहन संघ ने कहा कि हम जेजू एयर की उड़ान 7C2216 के दुर्घटनाग्रस्त होने से स्तब्ध और दुखी हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं विमान के यात्रियों, चालक दल और उनके प्रियजनों के साथ हैं। स्पेन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि भयानक दुर्घटना से सदमे में हैं। हम प्रभावित लोगों के प्रति अपनी संवेदना और एकजुटता व्यक्त करते हैं। इसके अलावा तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप अर्दोआन ने कहा कि हम कोरिया गणराज्य के मुआन अंतरराराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हादसे से बहुत दुखी हैं। जबकि सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने कहा कि जब हम दुर्घटना स्थल के भयावह दृश्यों को देख रहे हैं, तो हमारी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनी जान गंवा दी है।
क्या था हादसा
बैंकॉक से उड़ान भरने वाला एक विमान स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे के कुछ ही समय बाद मुआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 181 लोग सवार थे - जिनमें छह चालक दल के सदस्य शामिल थे। इस हादसे में दो लोगों, दोनों चालक दल के सदस्यों को मलबे से बचाया गया और अस्पताल ले जाया गया। विमान में सवार बाकी लोगों की मौत हो गई है।
संबंधित वीडियो