फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world news updates volcano erupts in iceland reykjanes peninsula usa

World Updates: आइसलैंड के रेजेंस प्रायद्वीप में हुआ ज्वालामुखी विस्फोट; अफगानिस्तान में 4.5 तीव्रता का भूकंप

Sun, 17 Mar 2024 08:15 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 17 Mar 2024 08:15 AM IST
सार

ज्वालामुखी फटने से तीन किलोमीटर दूरी तक दरार आ गई है। रेजेंस प्रायद्वीप आइसलैंड की राजधानी रेजाविक से महज एक घंटे की दूरी पर स्थित है।

विज्ञापन
world news updates volcano erupts in iceland reykjanes peninsula usa
दुनिया की खबरें - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

आइसलैंड के रेजेंस प्रायद्वीप में ज्वालामुखी विस्फोट हुआ है। इसके चलते ब्लू लैगून और नजदीक के शहर ग्रिन्डाविक को खाली करा लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ज्वालामुखी से निकला लावा तेजी से ग्रिंडविक के उत्तरी इलाके में तेजी से फैल रहा है। इससे पहले 8 फरवरी को भी यहां ज्वालामुखी विस्फोट हुआ था। ज्वालामुखी फटने से तीन किलोमीटर दूरी तक दरार आ गई है। रेजेंस प्रायद्वीप आइसलैंड की राजधानी रेजाविक से महज एक घंटे की दूरी पर स्थित है। 
विज्ञापन

श्रीलंकाई नेवी ने पकड़े भारतीय मछुआरे

श्रीलंका की नेवी ने भारत के 21 मछुआरों को हिरासत में लिया है। रामेश्वरम मछुआर एसोसिएशन ने यह जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार, श्रीलंकाई नेवी ने भारतीय मछुआरों की 2 नौकाएं भी जब्त कर ली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल, अफगानिस्तान में भूकंप जानमाल का नुकसान नहीं
उत्तरी नेपाल के कुछ हिस्सों और अफगानिस्तान में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेपाल में 4 तीव्रता का भूकंप आया, जबकि अफगानिस्तान में भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई। किसी नुकसान या हताहत की सूचना नहीं है। नेपाल में भूकंप का केंद्र काठमांडो से 130 किमी दूर रसुवा जिले के जुरेदुंगा में बताया गया। भूकंप के झटके काठमांडो में भी महसूस किए गए।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री वोंग ने 20 साल पुरानी मित्र से की समलैंगिक शादी
ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेन्नी वोंग ने अपनी 20 साल से भी अधिक पुरानी दोस्त सोफी अलौचे से समलैंगिक शादी कर ली। खुलेआम खुद को समलैंगिक बताने वाली पहली महिला सांसद वोंग ने रविवार को स्वयं अपनी शादी की सूचना सोशल मीडिया पर साझा की। द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, वोंग व अलौचे ने दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया की राजधानी एडीलेड में शादी रचाई। वह सीनेट में इसी राज्य का प्रतिनिधित्व करती हैं। 2002 से लेबर पार्टी की सीनेटर वोंग ऑस्ट्रेलियाई मंत्रिमंडल में जगह बनाने वाली एशिया में जन्मी पहली शख्स हैं।

वॉशिंगटन में गोलीबारी में दो की मौत पांच घायल, बंदूकधारी की तलाश जारी
 वाशिंगटन के शॉ इलाके में रविवार तड़के करीब तीन बजे बंदूकधारी ने सात लोगों को गोली मार दी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस बंदूकधारी की तलाश कर रही है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के कार्यकारी सहायक प्रमुख जेफरी कैरोल ने कहा, पांचों घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सभी पीड़ित वयस्क हैं। पुलिस ने अभी गोलीबारी के सटीक कारणों और घायलों की स्थिति का विवरण नहीं दिया है।

अमेरिका के कोलंबिया में हिंसक अपराधों में तेज वृद्धि हो रही है। अपराधों में पिछले साल के मुकाबले 39 फीसदी का इजाफा हुआ है। हत्याओं और कारजैकिंग के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। पुलिस प्रमुख पामेला स्मिथ ने संसद से बंदूक अपराधों के लिए नया कानून लाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed