{"_id":"69e804b3e5ee2901a20c0b63","slug":"world-news-updates-today-russia-lion-video-us-west-asia-crisis-2026-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World: रूस में सर्कस के दौरान बाघ दर्शकों के बीच कूदा, जांच शुरू; एयर चाइना की दिल्ली-बीजिंग उड़ान फिर शुरू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World: रूस में सर्कस के दौरान बाघ दर्शकों के बीच कूदा, जांच शुरू; एयर चाइना की दिल्ली-बीजिंग उड़ान फिर शुरू
Wed, 22 Apr 2026 11:13 PM IST
Nitin Gautam
वर्ल्ड डेस्क, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Nitin Gautam
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
रूस के दक्षिणी शहर रोस्तोव ऑन डोन में एक सर्कस शो के दौरान बाघ दर्शकों के बीच कूद गया। गनीमत रही कि उसने किसी दर्शक पर हमला नहीं किया। बाघ के अचानक से दर्शक दीर्घा में पहुंचने पर लोग घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद रूस की जांच एजेंसियों ने इस मामले की आपराधिक जांच शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा साझा किए गए वीडियो के अनुसार, घटना उस समय हुई जब तीन बाघ और दो प्रशिक्षक सर्किस रिंग के भीतर मौजूद थे। इसी दौरान दर्शकों और जानवरों के बीच लगा सुरक्षा घेरा अचानक टूट गया, जिसके बाद एक बाघ उसे पार कर दर्शक दीर्घा में पहुंच गया।वीडियो में बाघ को सीटों के बीच घूमते देखा गया, जबकि कई दर्शक डर के मारे भागते नजर आए। एक अन्य वीडियो में एक प्रशिक्षक बाघ को खाली पिछली पंक्तियों की ओर ले जाकर बाहर निकालने की कोशिश करता दिखा, वहीं छोटे बच्चों के साथ मौजूद परिवार यह दृश्य देखते रहे। आखिरकार प्रशिक्षकों ने बाघ को सुरक्षित परिवहन पिंजरे में वापस ले जाने में सफलता पाई। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में किसी भी दर्शक के घायल होने की सूचना नहीं है। रूस की शीर्ष जांच एजेंसी ने बताया कि सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Trending Videos
एयर चाइना की दिल्ली-बीजिंग उड़ान फिर शुरू
एयर चाइना ने मंगलवार को दिल्ली और बीजिंग के बीच अपनी नॉन-स्टॉप विमान सेवा फिर से शुरू कर दी है। कोविड-19 और पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिरोध के कारण वर्ष 2020 से दोनों देशों की राजधानियों के बीच हवाई संपर्क बाधित था। एयरलाइन के अनुसार, यह उड़ान अब हर मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी। इसके लिए एयरबस ए330-200/300 विमानों का उपयोग किया जाएगा। सिर्फ एयर चाइना ही नहीं, बल्कि अन्य एयरलाइंस भी सेवाएं बढ़ा रही हैं। चीन ईस्टर्न एयरलाइंस ने 18 अप्रैल को कुनमिंग और कोलकाता के बीच सीधी उड़ान शुरू की थी। इससे पहले नवंबर 2025 में शंघाई-दिल्ली मार्ग बहाल किया गया था। भारतीय एयरलाइन इंडिगो ने भी 29 मार्च से कोलकाता और शंघाई के बीच दैनिक उड़ानें शुरू कर दी हैं।