फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world news updates indian origin man adultry assault indian in singapore usa russia

World Update: श्रीलंका ने उठाया चुनावी सुधार की दिशा में जरूरी कदम; नेपाल में दो भारतीय गिरफ्तार

Tue, 19 Mar 2024 07:22 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 19 Mar 2024 07:22 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय ने विनय कुमार की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। विनय कुमार जल्द ही मॉस्को पहुंचकर अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगे। दुनिया की अन्य अहम खबरें जानने के लिए हमारे साथ बने रहें... 

विज्ञापन
world news updates indian origin man adultry assault indian in singapore usa russia
दुनिया की खबरें - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

सिंगापुर में भारतीय मूल का एक युवक, भारतीय कामगार का शारीरिक शोषण करने के मामले में दोषी करार दिया गया है। आरोपी की पहचान 20 साल के श्रीकांत मुरुगन के रूप में हुई है, जिसने 34 साल के भारतीय कामगार का यौन उत्पीड़न किया। खबर के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति सिंगापुर की एक हाउसिंग सोसाइटी में बनी बेंच पर सो रहा था, तभी आरोपी युवक वहां आया और सोते हुए व्यक्ति के साथ गलत हरकत की। जैसे ही पीड़ित की आंख खुली तो आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। सिंगापुर की कोर्ट अब 9 मई को इस मामले में फैसला सुनाएगी। कोर्ट आरोपी की उम्र और अपराध के व्यवहार को देखते हुए उसे प्रोबेशन और सुधारात्मक ट्रेनिंग सेंटर भेजने पर विचार कर रहा है। हालांकि पब्लिक अभियोजक ने इसका विरोध किया है और आरोपी सुधारात्मक ट्रेनिंग सेंटर भेजने के बजाय उसे रिहैबलिटेशन सेंटर भेजने की मांग की है। सिंगापुर में 21 साल से कम उम्र के अपराधियों को सुधारात्मक ट्रेनिंग भेजा जाता है न कि उन्हें जेल में बंद कर दिया जाता है। 
विज्ञापन

रूस में भारत के नए राजदूत की नियुक्ति

भारत ने म्यांमार में अपने राजदूत विनय कुमार को रूस का नया राजदूत नियुक्त किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसका आदेश जारी कर दिया है। विनय कुमार जल्द ही मॉस्को पहुंचकर अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगे। 

नेपाल में दो भारतीय गिरफ्तार

नेपाल में दो भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि इन भारतीयों ने नेपाल के दक्षिणी इलाके में लूट की कोशिश की थी। दोनों को नेपाल के सरलाही जिले से गिरफ्तार किया गया है। संदिग्धों की पहचान जितेंद्र राउत और शनि सिंह के रूप में हुई है। दोनों बिहार के मोतिहारी के रहने वाले हैं। सरलाही के जिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों ने सोमवार को लूट की एक घटना को अंजाम देने की कोशिश की, उसी दौरान पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।  
 
विज्ञापन

श्रीलंका ने उठाया चुनावी सुधार की दिशा में जरूरी कदम
इस साल के आखिर में होने वाले संभावित राष्ट्रपति चुनाव से पहले श्रीलंका ने संसदीय चुनाव प्रणाली में सुधार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। श्रीलंकाई कैबिनेट ने सोमवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया। इस संबंध में मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि संसदीय चुनाव के लिए एक हाइब्रिड प्रणाली तैयार करने के लिए एक कैबिनेट उप-समिति नियुक्त की गई है। इतना ही नहीं, इसमें 160 सदस्यों को फर्स्ट पास्ट द पोस्ट प्रणाली द्वारा नियुक्त किया जाएगा। वहीं, 65 सदस्यों को आनुपातिक प्रणाली के तहत चुना जाएगा।  

चुनाव सुधारों पर उठाया गया कदम महत्वपूर्ण है क्योंकि देश में अगला राष्ट्रपति चुनाव इस साल की आखिरी तिमाही में होने वाला है। अगला संसदीय चुनाव अगस्त 2025 से पहले नहीं होने वाला है।

नेपाल की नई सरकार करेगी स्वतंत्र विदेश नीति का पालन  
 नेपाल की नई पांच दलीय गठबंधन सरकार ने कहा है कि वह अपने हितों की रक्षा के लिए एक स्वतंत्र विदेश नीति का पालन करेगी। नेपाली सरकार ने यह भी कहा है कि वह भूमि प्रबंधन, वानिकी, जलवायु अनुकूलन और आपदा प्रबंधन के लिए कुशल नीतियां भी बनाएगी। दरअसल, मंगलवार को सिंघा दरबार में प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद के कार्यालय में गठबंधन के सामान्य न्यूनतम कार्यक्रम का अनावरण किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' और सत्तारूढ़ गठबंधन में पार्टियों के शीर्ष नेता भी उपस्थित रहे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed