फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Updates in Hindi Asia Europe Slovak PM Health US UK UN Ukraine Pakistan West Asia Global News event

World News: गाजा में युद्धविराम के लिए अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में अपील; रूस-कोरिया के सहयोगियों पर US का बैन

Fri, 17 May 2024 07:41 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 17 May 2024 07:41 AM IST
विज्ञापन
World News Updates in Hindi Asia Europe Slovak PM Health US UK UN Ukraine Pakistan West Asia Global News event
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
दक्षिण अफ्रीका ने गाजा में युद्धविराम के लिए अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में अपील की है। अफ्रीका ने इस्राइल पर फलस्तीनियों के खिलाफ नरसंहार के आरोप लगाते हुए गुहार लगाई है कि अदालत राफा पर हमलों को तत्काल रोकने का आदेश दे। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण अफ्रीका ने गाजा में इस्राइली सेना की कार्रवाई को रोकने के लिए जनवरी में मामला दायर किया था। अफ्रीका ने दक्षिणी गाजा पट्टी के एक शहर राफा में गहराते मानवीय संकट का हवाला देते हुए अतिरिक्त आपातकालीन उपायों की मांग की है। दस लाख से अधिक विस्थापित फलस्तीनियों के आश्रय का जिक्र करते हुए अफ्रीका ने गुरुवार को नीदरलैंड के हेग में अदालत को बताया कि फलस्तीनी लोग 'निरंतर विनाश' का सामना कर रहे हैं। 
विज्ञापन


यूक्रेन के साथ युद्ध में रूस को कोरिया का सहयोग; अमेरिका ने रूसी इकाइयों पर लगाया बैन
अमेरिका ने रूस और उत्तर कोरिया के कई सहयोगियों पर प्रतिबंध लगाया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, रूस और यूक्रेन के बीच दो साल से अधिक समय से जारी युद्ध के दौरान उत्तर कोरिया और रूस के बीच सैन्य उपकरणों की सप्लाई करने के आरोपी पांच व्यक्तियों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। गुरुवार को जारी बयान में अमेरिका ने यह भी दावा किया कि रूस ने यूक्रेन के साथ युद्ध छेड़ने के लिए उत्तर कोरिया पर भरोसा जताया। अमेरिका के मुताबिक रूस और कोरिया के संबंध वैश्विक सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय परमाणु अप्रसार व्यवस्था के लिए व्यापक खतरा पैदा करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed