फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Updates Google Data Privacy US Biden Trump Ukraine ASI Cambodia Britain

World Updates: गूगल शेयरधारकों को 35 करोड़ डॉलर चुकाएगा; यूक्रेन की मदद का प्रस्ताव खारिज, बाइडन ट्रंप पर बरसे

Thu, 08 Feb 2024 06:39 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 08 Feb 2024 06:39 AM IST
सार

अमेरिका में यूक्रेन की मदद का प्रस्ताव खारिज होने पर राष्ट्रपति बाइडन ट्रंप पर जमकर बरसे। एक अन्य अहम मामले में डाटा प्राइवेसी मामले में गूगल शेयरधारकों को 35 करोड़ डॉलर चुकाने को तैयार हो गया है। ब्रिटेन, कंबोडिया और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग से जुड़ी कई अंतरराष्ट्रीय घटनाएं भी सामने आई हैं। पढ़िए आज की बड़ी अंतरराष्ट्रीय खबरें

विज्ञापन
World News Updates Google Data Privacy US Biden Trump Ukraine ASI Cambodia Britain
बड़ी अंतरराष्ट्रीय खबरें (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

विस्तार

डाटा प्राइवेसी से जुड़े एक मामले में गूगल अपने शेयरधारकों को 35 करोड़ डॉलर चुकाने को राजी हो गया है। गूगल प्लस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में सुरक्षा खामी से लीक हुए डाटा की खबरों से शेयरधारकों को हुए नुकसान से जुड़े इस मामले में करीब एक साल की मध्यस्थता के बाद गूगल और शेयरधारकों के बीच समझौता हुआ है। सोमवार देर रात सान फ्रांसिस्को की संघीय अदालत में समझौता दस्तावेज पेश किए गए। हालांकि, अभी इस समझौते को जिला न्यायाधीश ट्रिना थॉम्पसन की मंजूरी मिलना जरूरी है।
विज्ञापन


गूगल को मार्च 2018 में अपने सॉफ्टवेयर की खामी (बग) के बारे में पता चला, लेकिन गूगल ने कई महीनों तक छिपाए रखा, जबकि इस दौरान सार्वजनिक रूप से डाटा सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर जोर देने का दिखावा करता रहा। शेयरधारकों ने कहा, गूगल को डर था कि इस मामले का खुलासा होने पर उसे नियामक और सार्वजनिक जांच का सामना करना पड़ेगा, जिस तरह से लंदन स्थित कैम्ब्रिज एनालिटिका और फेसबुक को 2016 के अमेरिकी चुनावों के लिए उपयोगकर्ताओं का डाटा जुटाने और उस डाटा के लीक होने की वजह से करना पड़ा था।
विज्ञापन

कंबोडिया: मूर्तियों की खोज पर एएसआई की जमकर सराहना

World News Updates Google Data Privacy US Biden Trump Ukraine ASI Cambodia Britain
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण - फोटो : social media
कंबोडिया में भारतीय दूतावास ने बिखरे हुए पत्थरों को हटाने व प्रवेश द्वार गोपुरा की अधिरचना को नष्ट करने के दौरान पांच उत्कृष्ट बलुआ पत्थर की मूर्तियों की खोज के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की सराहना की है। कंबोडियाई एजेंसी कंपूचिया प्रेसे ने कहा, ता प्रोहम मंदिर का जीर्णोद्धार कर रही भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) टीम ने अप्सरा राष्ट्रीय प्राधिकरण को 5 मूर्तियां सौंपी हैं। 

ब्रिटेन: भारतवंशी ने पर्यावरण कार्य में बाधा डाली, बड़ा जुर्माना भरना होगा

World News Updates Google Data Privacy US Biden Trump Ukraine ASI Cambodia Britain
भारतवंशी पर ब्रिटेन में जुर्माना (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala
पूर्वी लंदन में एक अपशिष्ट उपचार संयंत्र के भारतवंशी मालिक पर 3,000 पाउंड (31.5 लाख रुपये) का जुर्माना लगाया गया है। कीप ग्रीन लिमिटेड कंपनी के निदेशक गुरजीत अठवाल ने यूके पर्यावरण एजेंसी के निरीक्षकों को साइट में प्रवेश करने से रोका था। अठवाल पर पर्यावरण एजेंसी के अधिकारियों को प्रवेश से दो बार इन्कार करने के लिए लागत और अन्य अदालती आरोपों के दोगुने से भी अधिक के साथ यह जुर्माना लगाया गया है। 
विज्ञापन

न्यूजर्सी में भारत के साथ रिश्तों की मजबूती के लिए बना आयोग

World News Updates Google Data Privacy US Biden Trump Ukraine ASI Cambodia Britain
अमेरिका में भारतीय मूल के शख्स को वापस मिला मकान (सांकेतिक फोटो) - फोटो : ANI
अमेरिका में न्यूजर्सी राज्य के गवर्नर फिल मर्फी ने भारत के लिए एक आयोग की स्थापना करने वाले शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। आयोग को दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के साथ द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने का जिम्मा सौंपा जाएगा। मर्फी ने कहा कि पूर्व अमेरिकी राजनयिक वेस्ले मैथ्यूज की अगुवाई वाले ‘न्यू जर्सी-भारत आयोग’ में 40 से अधिक सदस्य होंगे। भारत और न्यूजर्सी में सांस्कृतिक व आर्थिक संबंधों की मजबूती के लिए आयोग की स्थापना  करना सम्मान योग्य है।

यूक्रेन को मदद का प्रस्ताव गिरा, बाइडन बोले-ट्रंप हैं जिम्मेदार

World News Updates Google Data Privacy US Biden Trump Ukraine ASI Cambodia Britain
पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप और वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (फाइल) - फोटो : ANI
अमेरिकी सीनेट में राष्ट्रपति जो बाइडन की अपील के बावजूद रिपब्लिकन पार्टी के समर्थन वापस लेने के कारण सीमा प्रवर्तन उपायों और यूक्रेन को मदद देने संबंधी एक प्रस्ताव गिर गया। बाइडन ने इस प्रस्ताव के गिरने के लिए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया है। एक अन्य प्रस्ताव में इस्राइल को दी जाने वाली मदद का प्रस्ताव भी पास नहीं हो पाया। सीनेट में बहुमत के नेता चक शूमर ने अमेरिकी सीनेट में आज को एक निराशाजनक दिन बताया। 

सिंगापुर में भारतीय मूल के शख्स को जेल, वायरकार्ड मनी में शामिल है कंपनी का निदेशक

World News Updates Google Data Privacy US Biden Trump Ukraine ASI Cambodia Britain
गिरफ्तारी (सांकेतिक) - फोटो : ANI
सिंगापुर में 60 साल के भारतीय मूल के व्यक्ति को जेल भेजा गया है। 54 मिलियन यूरो से अधिक फंड हासिल करने वाली कंपनी के निदेशक के रूप में कर्तव्यों का निर्वाह न करने का दोष साबित होने पर चार सप्ताह जेल की सजा सुनाई गई। दिसंबर 2014 से सितंबर, 2015 के बीच जर्मनी की पेमेंट प्रोसेसिंग कंपनी- वायरकार्ड एजी से फंड हासिल करने का आरोप है। जर्मनी में जून, 2020 में इसने खुद को दिवालिया घोषित करने की अपील की थी। कंपनी के खातों से 1.9 बिलियन यूरो गायब बोने की बात भी सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed