{"_id":"65653d73467c2be8a7015426","slug":"world-news-updates-christopher-luxon-becomes-new-pm-of-new-zealand-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"World News: न्यूजीलैंड के नए पीएम बने क्रिस्टोफर लक्सन, नेपाल में भारत की मदद से निर्मित स्कूलों का उद्घाटन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World News: न्यूजीलैंड के नए पीएम बने क्रिस्टोफर लक्सन, नेपाल में भारत की मदद से निर्मित स्कूलों का उद्घाटन
Tue, 28 Nov 2023 06:38 AM IST
यशोधन शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Tue, 28 Nov 2023 06:38 AM IST
सार
नेपाल के लुम्बिनी प्रांत में सोमवार को भारत की वित्तीय मदद से निर्मित दो स्कूल भवनों का उद्घाटन किया गया। पहला स्कूल गौतमबुद्ध माध्यमिक विद्यालय है, जो कपिलवस्तु जिले में है। वहीं पाकिस्तान की एक जवाबदेही अदालत ने अल-कादिर भ्रष्टाचार के मामले में इमरान खान को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
christopher luxon
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व व्यवसायी क्रिस्टोफर लक्सन ने सोमवार को न्यूजीलैंड के पीएम पद की शपथ ली और कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता अर्थव्यवस्था में सुधार है। लक्सन (53) एक रूढ़िवादी गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं, जिनकी राष्ट्रीय पार्टी ने शुक्रवार को दो छोटी पार्टियों के साथ समझौता किया। लक्सन ने कहा, वह जल्द 100 दिनी योजना को अंतिम रूप देंगे।
विज्ञापन
नेपाल में भारत की मदद से निर्मित स्कूलों का उद्घाटन
नेपाल के लुम्बिनी प्रांत में सोमवार को भारत की वित्तीय मदद से निर्मित दो स्कूल भवनों का उद्घाटन किया गया। पहला स्कूल गौतमबुद्ध माध्यमिक विद्यालय है, जो कपिलवस्तु जिले में है। इसके लिए भारत ने 3.3 करोड़ नेपाली रुपये की मदद की जबकि दूसरा स्कूल रूपनदेही जिले में है जहां भारत ने 1.25 करोड़ नेपाली रुपये की वित्तीय मदद की।
विज्ञापन
कपिलवस्तु के स्कूल और प्रयोगशाला भवनों का उद्घाटन मिशन के उप-प्रमुख प्रसन्ना श्रीवास्तव ने किया। जिले की बुद्धभूमिक नगर पालिका में नेपाल-भारत विकास सहयोग के तहत भारत सरकार की तरफ से दी गई राशि से इसका विकास किया गया। इसके उद्घाटन अवसर पर सोमवार को जिला समन्वय समिति के प्रमुख बाबूराम आचार्य और बुद्धभूमि नगर पालिका के मेयर केशव कुमार श्रेष्ठ उपस्थिति रहे। यह स्कूल दो मंजिला है और तीन मंजिला प्रयोगशाला भवन के निर्माण व फर्नीचर पर भी मदद राशि खर्च की गई।
विज्ञापन
इमरान खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
पाकिस्तान की एक जवाबदेही अदालत ने अल-कादिर भ्रष्टाचार के मामले में इमरान खान को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। इसी के साथ जेल में बंद पूर्व पीएम की शारीरिक रिमांड बढ़ाने के देश के भ्रष्टाचार विरोधी निकाय के अनुरोध को खारिज कर दिया गया। इस्लामाबाद जवाबदेही कोर्ट के जज मुहम्मद बशीर ने रावलपिंडी की अडियाला जेल में सुनवाई की।
अमेरिका के कैलिफोर्निया में प्रवासी भारतीयों ने मनाई दिवाली
अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर में प्रवासी भारतीयों की तरफ से उत्साह के साथ दीपावली मनाई गई। इस दीपोत्सव में विशेष आतिशबाजी प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पोशाक प्रतियोगता और बच्चों के कॉर्निवाल खेल जैसे अन्य कई आकर्षक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कैलिफोर्निया प्रांत की राजधानी सैक्रामेंटो के पास रैंचो कॉर्डोवा शहर में सुविधा इंटरनेशनल फाउंडेशन और ओवरसीज वॉलंटियर्स फॉर ए बेटर इंडिया नामक संस्थाओं की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में 2,000 से अधिक अनिवासी भारतीय शामिल हुए। फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी वेंकट नगम ने बताया कि दीपोत्सव में रैंचो कोर्डोवा शहर परिषद की सदस्य सिरी पुलिपति और गैरेट गेटवुड ने भी शिरकत की। उन्होंने प्रतिभागियों के साथ बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया।