फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world news updates bangladesh dhaka shopping mall fire three arrest

World News: ढाका के शॉपिंग मॉल में लगी आग के मामले में तीन गिरफ्तार, रेस्तरां के मालिक और मैनेजर बनाए गए आरोपी

Sat, 02 Mar 2024 01:17 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 02 Mar 2024 01:17 PM IST
सार

गिरफ्तार किए गए लोगों में एक रेस्तरां के दो मालिक और एक अन्य रेस्तरां का मैनेजर शामिल है। सेंट्रल ढाका के शॉपिंग मॉल में लगी आग में 46 लोगों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
world news updates bangladesh dhaka shopping mall fire three arrest
ढाका के शॉपिंग मॉल में लगी आग का दृश्य - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक शॉपिंग मॉल में लगी आग के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक रेस्तरां के दो मालिक और एक अन्य रेस्तरां का मैनेजर शामिल है। सेंट्रल ढाका के शॉपिंग मॉल में लगी आग में 46 लोगों की मौत हो गई थी। ढाका के शॉपिंग मॉल में आग लगने की घटना गुरुवार रात हुई थी। जिसमें रेस्तरां 'चुमुक' के दो मालिकों और 'कच्छी भाई' के मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि शॉपिंग मॉल में आग ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद रेस्तरां से ही शुरू हुई थी, जो बाद में पूरी इमारत में फैल गई थी। पुलिस इस मामले में लापरवाही के आरोप में भी मामला दर्ज करेगी। इमारत में बिना इजाजत रेस्तरां संचालित किए जा रहे थे। 
विज्ञापन

अमेरिका में गूगल के खिलाफ एकाधिकार मामले में चलेगा केस
अमेरिका की एक अदालत ने गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के खिलाफ विज्ञापन बाजार पर एकाधिकार को लेकर मुकदमे की इजाजत दी है। जिला जज केविन कास्टेल ने कहा कि अल्फाबेट की कंपनी गूगल को विज्ञापनदाताओं के प्रस्तावित वर्ग कार्रवाई मुकदमे का सामना करना होगा, जिसमें दावा किया गया है कि गूगल विज्ञापन विनिमय बाजार पर एकाधिकार रखता है। यह प्रतिस्पर्धा नियमों के खिलाफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लागत, शेड्यूल में देरी के चलते बड़ी परियोजना बंद करेगा नासा
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ‘नासा’ ने कहा है कि वह अंतरिक्ष में ईंधन भरने जैसी उपग्रह सेवाओं का परीक्षण करने के लिए 2 अरब डॉलर से अधिक की परियोजना को उच्च लागत और शेड्यूल में देरी के चलते बंद कर रहा है। नासा ने अक्तूबर में कहा था कि ऑन-ऑर्बिट सर्विसिंग, असेंबली और मैन्युफैक्चरिंग (ओएसएएम-1) परियोजना की लागत में वृद्धि जारी है। उसने कहा, परियोजना की अधिकांश लागत वृद्धि और शेड्यूलिंग देरी के लिए अनुबंधित कंपनी ‘मैक्सार’ जिम्मेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed