फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Updates 4 killed 3 injured in attack in Pakistan restive northwest Know all about global Incidents

Updates: पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिम में हमले, चार लोगों की मौत, तीन अन्य घायल

Sun, 07 Jan 2024 05:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, पेशावर
पीटीआई, पेशावर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 07 Jan 2024 05:11 PM IST
सार

किसी भी समूह या व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन यह क्षेत्र सुन्नियों और शियाओं के बीच सांप्रदायिक झड़पों के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन
World News Updates 4 killed 3 injured in attack in Pakistan restive northwest Know all about global Incidents
आतंकी हमला। (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के अशांत खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने दो वाहनों पर की गोलीबारी की। इस दौरान कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) मुहम्मद इमरान ने बताया कि स्वचालित हथियारों से लैस हमलावरों ने पाराचिनार से पेशावर के रास्ते में दो वाहनों को निशाना बनाया। खुर्रम जिले के सद्दा बाजार के पास हुए हमले में मारे गए लोगों में दो सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। बदमाशों की तलाश और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन


पाराचिनार जिला मुख्यालय अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कैसर अब्बास ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, किसी भी समूह या व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन यह क्षेत्र सुन्नियों और शियाओं के बीच सांप्रदायिक झड़पों के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन


पिछले महीने गिलगित-बाल्टिस्तान के चिलास में एक यात्री बस पर आतंकी हमले में नौ लोग मारे गए थे और 25 अन्य घायल हो गए थे। 2023 में देश में आतंकी घटनाएं बढ़ीं हैं। खासतौर पर खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी घटनाओं में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यहां बीते साल 419 आतंकवादी हमले हुए, जिसमें 620 लोग मारे गए। मरने वालों में 306 सुरक्षा बल के जवान, 222 नागरिक और 92 आतंकवादी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश:  रोहिंग्या शिविर में आग से 1,000 आश्रय खाक
बांग्लादेश के उखिया स्थित कुटुपलोंग शिविर में शनिवार आधी रात को आग लग गई। हवा तेज होने के कारण आग ने कम समय में ही विकराल रूप ले लिया। इससे 1,040 आश्रय खाक हो गए और 7,000 से ज्यादा रोहिंग्या बेघर हो गए। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। दमकल की 10 इकाइयों को आग पर काबू पाने में दो घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। आग मिट्टी के चूल्हे से लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अगले दिन रोहिंग्या फिर से आशियाना बनाने में जुट गए।  
 

चीन ने अमेरिका की पांच रक्षा कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
ताइवान को हथियार बेचने और चीनी कंपनियों व नागरिकों पर प्रतिबंध लगाए जाने से तिलमिलाए चीन ने अमेरिका की पांच रक्षा कंपनियों पर रविवार को प्रतिबंध लगा दिया।

ऐसे प्रतिबंध अक्सर प्रतीकात्मक होते हैं, क्योंकि अमेरिकी रक्षा कंपनियां आमतौर पर चीन को सामान नहीं बेचतीं। चीनी विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के अनुसार, प्रतिबंध लगाए जाने के बाद चीन स्थित इन अमेरिकी कंपनियों की संपत्ति कुर्क हो जाएगी। चीन स्थित संगठन व लोग उनके साथ कारोबार नहीं कर पाएंगे। जिन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं, उनमें बीएई सिस्टम्स लैंड एंड आर्मामेंट, एलियंट टेकसिस्टम्स ऑपरेशन, एयरोविरोनमेंट वियासैट एंड डेटा लिंक सॉल्यूशंस शामिल हैं।  

इटली में भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

इटली में एमबीए की पढ़ाई करने गए एक भारतीय छात्र की बीते दो जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद भारत में रह रहे परिवार ने सरकार से बेटे का शव वापस लाने के लिए मदद की गुहार लगाई है। छात्र की पहचान राम राउत के रूप में हुई है। राउत झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले का निवासी था। पुलिस के मुताबिक माता-पिता ने बेटे को नए साल की बधाई देने के लिए फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। उन्होंने मकान मालिक से संपर्क किया, जिन्होंने बताया कि छात्र दूसरे घर के शौचालय में मृत पाया गया था।  

पाकिस्तान : पीटीआई नेता कुरैशी चुनाव के लिए अयोग्य

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री शाह महमूद कुरैशी अपने गढ़ मुल्तान से चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव अधिकरण ने शनिवार को उनके नामांकन के खिलाफ दाखिल याचिका खारिज कर दिया है। हालांकि, वह सिंध के उमरकोट से चुनाव लड़ सकेंगे। इससे पहले पीठासीन अधिकारी (आरओ) ने उनका नामांकन खारिज कर दिया था।  

जापान: राजनीतिक चंदा घोटाले में पूर्व उप-शिक्षा मंत्री गिरफ्तार

जापान के एक बड़े राजनीतिक चंदा घोटाले ने पीएम फुमियो किशिदा की सरकार को हिलाकर रख दिया है। अधिकारियों के अनुसार, टोक्यो डिस्ट्रिक पब्लिक प्रोसिक्यूटर ऑफिस ने पूर्व उप-शिक्षा मंत्री योशिताका इकेदा को सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के भीतर अपने गुट से चंदे के रूप में जुटाई गई धनराशि में घपला करने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है।  

 

बिजली संचरण प्रणालियों को मजबूत करेंगे नेपाल व भारत
नेपाल में भारतीय दूतावास ने कहा कि भारत और नेपाल ने बिजली संचरण प्रणालियों को मजबूत करने और ऊर्जा क्षेत्र में प्रगति के लिए एक-दूसरे की मदद करने का फैसला किया है। शुक्रवार को ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग पर नेपाल-भारत संयुक्त संचालन समितिकी बैठक का आयोजन हुआ था। इस दौरान भारत को 10,000 मेगावाट बिजली के निर्यात के लिए दोनों देशों ने दीर्घकालिक बिजली व्यापार पर समझौते पर हस्ताक्षर किए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed