फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Israel Greenland Politics Crime and Global events

World News: US कांग्रेस में चुनी गईं पहली अश्वेत रिपब्लिकन महिला का निधन; उषा वेंस करेंगी ग्रीनलैंड की यात्रा

Mon, 24 Mar 2025 01:59 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 24 Mar 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Israel Greenland Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

अमेरिकी राज्य यूटा की पूर्व अमेरिकी प्रतिनिधि मिया लव का रविवार को निधन हो गया। मिया कांग्रेस में चुनी गई पहली अश्वेत रिपब्लिकन महिला थी।  मिया लव के परिजनों ने उनके निधन के बारे में जानकारी दी। मिया लव ब्रेन कैंसर से जूझ रही थीं। उनकी बेटी ने इस महीने की शुरुआत में बताया था कि लव की हालत ज्यादा गंभीर हो गई थी। वह ड्यूक यूनिवर्सिटी के ब्रेन ट्यूमर सेंटर में क्लिनिकल ट्रायल के तहत इम्यूनोथेरेपी ले रही थीं।

विज्ञापन


लव ने 2003 में साराटोगा स्प्रिंग्स में सिटी काउंसिल की सीट जीतने के बाद राजनीति में प्रवेश किया। बाद में वह शहर की मेयर बनीं थीं।

जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस ग्रीनलैंड की यात्रा पर जाएंगी
जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस ग्रीनलैंड की यात्रा पर जाएंगी। व्हाइट हाउस ने एक बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उषा वेंस ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करने, क्षेत्र की विरासत के बारे में जानने और राष्ट्रीय डॉगस्लेड रेस में भाग लेने के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ ग्रीनलैंड का दौरा करेंगी। प्रतिनिधिमंडल 29 मार्च को अमेरिका लौटेगा।

विज्ञापन

इस्राइल में गृह युद्ध की आशंका; सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस ने किया आगाह
पश्चिमी एशियाई देश इस्राइल हमास के साथ 16 महीने से जारी हिंसक संघर्ष के अलावा कुछ अन्य क्षेत्रीय देशों के साथ तनाव को लेकर लगातार चर्चा में है। कई मोर्चों पर संघर्ष कर रहे इस देश में अब गृह युद्ध की आशंका है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू नीत सरकार के खिलाफ लोग बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में इस्राइली सुप्रीम कोर्ट के एक पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने गृहयुद्ध की चेतावनी दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर इस्राइली सरकार देश के शीर्ष कानूनी और सुरक्षा अधिकारियों को हटाने पर अड़ी रहेगी तो संवैधानिक संकट पैदा हो सकता है। बता दें कि पीएम नेतन्याहू ने पिछले सप्ताह शिन बेट आंतरिक सुरक्षा सेवा के प्रमुख रोनेन बार को बर्खास्त करने का एलान कर चुके हैं। नेतन्याहू की सरकार ने अटॉर्नी जनरल को बर्खास्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। नेतन्याहू पर भ्रष्टाचार का मुकदमा भी चल रहा है। ऐसे में सरकार और न्यायपालिका के बीच टकराव के कारण इस्राइल में तनाव बढ़ने का खतरा है।
विज्ञापन

कोलंबिया विश्वविद्यालय को संघीय अनुदान पर शिक्षा सचिव लिंडा का बड़ा बयान
अमेरिकी शिक्षा सचिव लिंडा मैकमोहन ने कहा, कोलंबिया विश्वविद्यालय को एक बार फिर से संघीय अनुदान दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वित्त पोषण हासिल करने की दिशा में यूनिवर्सिटी सही रास्ते पर है। बता दें कि ट्रंप प्रशासन की सख्ती के बाद न्यूयॉर्क के इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय ने नीतिगत परिवर्तनों को लागू करने पर सहमति व्यक्त की है। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में ट्रंप प्रशासन ने गाजा में इस्राइल के सैन्य अभियान के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों से निपटने के तरीकों पर आपत्ति जताई थी। सरकार ने विश्वविद्यालय को दिए जाने वाले अनुसंधान अनुदान और अन्य फंडिंग के मद वाले 400 मिलियन अमेरिकी डॉलर वापस लेने का एलान भी किया था। फंड आवंटन के लिए संघीय अधिकारियों ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और सुरक्षा नीतियों में नौ अलग-अलग बदलावों की मांग की थी।
विज्ञापन

ह्यूस्टन के नाइट क्लब में हुई गोलीबारी
अमेरिकी शहर ह्यूस्टन के एक नाइट क्लब में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस दो संदिग्धों की तलाश कर रही है। ह्यूस्टन पुलिस ने बताया कि रविवार को एक नाइट क्लब में हुई गोलीबारी में छह लोग घायल हुए हैं, जिसमें चार लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस अधिकारी जेम्स स्केल्टन ने बताया कि सुबह करीब 3 बजे खचाखच भरे नाइट क्लब में पेय पदार्थ परोसे जा रहे थे। पुलिस वीडियो की समीक्षा कर रही है। दो संदिग्धों वाली एक काली कार की तलाश की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी रंजिश का लगता है।

2030 तक इस्राइल में युद्ध में घायल एक लाख सैनिक होंगे
इस्राइल ने बताया कि युद्ध में घायल उसके सैन्य कर्मियों की संख्या में तेज से इजाफा हो रहा है। इस्राइली रक्षा मंत्रालय के पुनर्वास प्रभाग की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में 78,000 से अधिक घायल सैन्यकर्मी हैं। इनमें से 16,000 लोग करीब 16 महीने पहले 7 अक्तूबर 2023 को हमास के हमले के बाद घायल हुए थे। घायलों में से 66 प्रतिशत रिजर्व सैनिक हैं। इनमें से 51 प्रतिशत की उम्र 18 से 30 वर्ष की है। घायलों में सात प्रतिशत महिलाएं हैं। लगभग 10,900 शारीरिक चोटों से जूझ रहे हैं, जबकि उपचार प्राप्त करने वालों में से आधे मनोवैज्ञानिक आघात से पीड़ित हैं। लगभग 2,900 व्यक्तियों को शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की चोटें लगी हैं।

पाकिस्तान में अवैध रूप से घुसे 53 अफगान बच्चों को वापस भेजा गया: अधिकारी
खैबरपख्तूनख्वा के रास्ते से अवैध रूप से पाकिस्तान में घुसे 53 बच्चों को वापस अफगानिस्तान भेजा गया है। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वापस भेजे गए बच्चे काम की तलाश में सीमा की बाड़ काटकर देश में घुसे थे। उन्होंने बताया कि तोरखम सीमा क्रॉसिंग पर तैनात अधिकारियों ने अफगान बच्चों की वापसी में मदद की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed