फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates: Landslide in Afghanistan, 25 killed; Indefinite curfew imposed in Birgunj, Nepal

World Updates: अफगानिस्तान में भूस्खलन, 25 की मौत; नेपाल के बीरगंज में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगाया गया

Mon, 19 Feb 2024 01:40 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलचर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलचर Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 19 Feb 2024 01:40 PM IST
सार

गुवाहाटी में बांग्लादेश के सहायक उच्चायुक्त रुहुल अमीन ने कहा कि कटिगोराह के हरिनगर पार्ट-2 में बॉर्डर मार्केट शुरू करने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जाएगा और उम्मीद है कि जल्द ही सकारात्मक परिणाम आएगा।

विज्ञापन
World Updates: Landslide in Afghanistan, 25 killed; Indefinite curfew imposed in Birgunj, Nepal
दुनिया की अहम खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पड़ोसी देश के एक दूत ने सोमवार को बताया कि असम की बराक घाटी के तीन जिलों के लोगों की मांग के बाद जल्द ही यहां बांग्लादेश वीजा केंद्र खोला जाएगा। गुवाहाटी में बांग्लादेश के सहायक उच्चायुक्त रुहुल अमीन ने कहा कि कछार, करीमगंज और हैलाकांडी जिलों वाली बराक घाटी से बांग्लादेश के लिए वीजा की काफी मांग है। इसलिए अब यहां एक वीजा केंद्र खोलने का फैसला लिया गया है। बता दें, सिलचर कछार जिला मुख्यालय है। 

विज्ञापन


अमीन ने कहा कि फिलहाल केंद्र के खोलने की तारीख तय नहीं की गई है। लेकिन जल्द ही यह फैसला भी ले लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कटिगोराह के हरिनगर पार्ट-2 में बॉर्डर मार्केट शुरू करने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जाएगा और उम्मीद है कि जल्द ही सकारात्मक परिणाम आएगा।
विज्ञापन


कछार जिले के कटिगोराह में सूरमा नदी के किनारे 500 बीघा जमीन पर बाजार लगाने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश सरकार दोनों देशों के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के बीच समन्वय बनाए रखने के लिए ऐसे दो बाजार खोलने पर विचार कर रही है। अमीन ने कहा, 'हमारी सरकार हमेशा भारत के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने पर जोर देती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

नूरिस्तान प्रांत में भूस्खलन
अफगानिस्तान के नूरिस्तान प्रांत में सोमवार को भूस्खलन के बाद कम से कम 25 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही नूरगाराम जिले में हुए भूस्खलन में 10 लोग घायल भी हुए हैं। तालिबान के नेतृत्व वाले आपदा प्रबंधन मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी गई।

नेपाल: रौतहट के बाद बीरगंज में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू
नेपाल में परसा जिला प्रशासन कार्यालय ने सोमवार को बीरगंज में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगाए जाने का आदेश जारी कर दिया। रौतहट घटना के बाद शुरू हुए विरोध प्रदर्शन के बाद महानगर में तनाव बढ़ने बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया। रौतहट जिले के इशनाथ नगर पालिका-7 में दो गुटों के बीच हुई झड़प के मामले में सोमवार को शहर में प्रदर्शन हुए। बता दें कि रौतहट जिला प्रशासन कार्यालय ने शनिवार को देवी सरस्वती की मूर्ति के विसर्जन के दौरान हुई झड़प के बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू आदेश लागू किया था।

गिलगित-बाल्टिस्तान के लोगों को नहीं मिल रही बिजली, सड़कों पर उतरे
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के गिलगित-बाल्टिस्तान में लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे महिलाएं घरों में काम नहीं कर पा रहीं और उनके बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। 22-22 घंटे कट लगने से परेशान लोग अब सड़कों पर उतर आए हैं। हाल ही में हुई एक रैली में प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि नौकरशाहों और वीआईपी लोगों को विशेष लाइनों के जरिये बिजली की आपूर्ति की जाती है, लेकिन आम लोगों के घरों में पाकिस्तान की सरकार ने अंधेरा कर रखा है। लोगों का कहना है कि अधिकारी उनके मुद्दों का हल करने की बजाय हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।

अफगानिस्तान में भूकंप के झटके

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा कि सोमवार को अफगानिस्तान के फैजाबाद में 4.7 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई 130 किमी मापी गई। आधी रात के ठीक बाद 12.10 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।

इस्राइल हमास युद्ध के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिकी प्रस्ताव

अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के एक मसौदा प्रस्ताव में हमास के खिलाफ इस्राइल के युद्ध में अस्थायी युद्धविराम और राफा में इस्राइली जमीनी घुसपैठ के खिलाफ चेतावनी देने का आह्वान किया है। सीएनएन की खबर के मुताबिक इस्राइल राफा में विशेष रूप से जमीनी अभियान चलाने की योजना बना रहा है। हिंसक संघर्ष के दौरान सैकड़ों हजारों विस्थापित फलस्तीनी राफा से भागने पर मजबूर हुए हैं। अमेरिकी मसौदा तत्काल युद्धविराम की मांग करने वाले अल्जीरियाई मसौदा प्रस्ताव को वीटो करने के बाद आया है। सुरक्षा परिषद में मंगलवार सुबह अल्जीरियाई मसौदे पर मतदान होगा।

World Updates: Landslide in Afghanistan, 25 killed; Indefinite curfew imposed in Birgunj, Nepal
एलेक्सी नवलनी - फोटो : सोशल मीडिया
रूस में विपक्षी नेता नवलनी की मौत सुर्खियों में बनी हुई है। ताजा घटनाक्रम में नवलनी की पत्नी नवलन्या ने पुतिन पर नोविचोक से अपने पति की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने 'स्वतंत्र रूस' के लिए लड़ने की शपथ भी ली है।नवलन्या ने रूसी अधिकारियों पर नवलनी के शव को छिपाने का भी आरोप लगाया ताकि उनके शरीर से 'नोविचोक' नर्व एजेंट के निशान गायब हो जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed