फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world news and update: Sri Lanka's first Jallikattu event began at Trincomalee today

World: बांग्लादेश में चलती ट्रेन में आग लगने की जांच में जुटी CID, श्रीलंका में शुरू हुआ जल्लीकट्टू समारोह

Sat, 06 Jan 2024 05:05 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 06 Jan 2024 05:05 PM IST
सार

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के गोपीबाग इलाके में पांच जनवरी की रात एक ट्रेन में उपद्रवियों ने आग लगा दी थी। इस मामले की जांच सीआईडी टीम और फोरेंसिक टीम साथ में कर रही है। वहीं, श्रीलंका में जल्लीकट्टू समारोह आज से शुरू हो गया है। 
 

विज्ञापन
world news and update: Sri Lanka's first Jallikattu event began at Trincomalee today
बांग्लादेश में चलती ट्रेन में आग लगने की जांच में जुटी CID, श्रीलंका में शुरू हुआ जल्लीकट्टू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के गोपीबाग इलाके में पांच जनवरी की रात एक ट्रेन में उपद्रवियों ने आग लगा दी थी। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए थे। इस मामले की जांच सीआईडी टीम और फोरेंसिक टीम साथ में कर रही है। दोनों सबूत इकट्ठा करने में लगे हैं।  वहीं, श्रीलंका में जल्लीकट्टू समारोह आज से शुरू हो गया है। 

विज्ञापन

 

बता दें, घटना रात नौ बजकर पांच मिनट पर हुई थी। फायर सर्विस और सिविल डिफेंस कंट्रोल रूम के ड्यूटी ऑफिसर फरहादुज्जमान ने इस घटना की पुष्टि की थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

श्रीलंका का पहला जल्लीकट्टू समारोह आज शुरू 

श्रीलंका का पहला जल्लीकट्टू समारोह आज त्रिंकोमाली में शुरू हुआ। उम्मीद जताई जा रही है कि इस कार्यक्रम में 200 बैल भाग ले सकते हैं। सुरक्षा के लिए 100 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं।

बता दें, कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्वी प्रांत के गवर्नर सेंथिल थोंडमन और मलेशियाई सांसद एम. सरवनन ने किया।

बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले मतदान केंद्रों में लगाई गई आग

बांग्लादेश में सात जनवरी को होने वाली आम चुनाव से पहले शनिवार को मतदान केंद्र बनाए गए दो स्कूलों में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। शनिवार को चटगांव के पटेंगा ईपीजेड इलाके के निश्चिंत पारा सरकारी प्राथमिक विद्यालय में आग लगाई गई।

डिप्टी कमीश्नर शकीला सुल्ताना ने बताया कि हेडमास्टर के कमरे में आग लगा लगाई गई। उस कमरे में रखी गई नई किताबे जलकर राख हो गई। उन्होने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। गाजीपुर शहर में मतदान केंद्र बनाए गए एक अन्य स्कूल में भी आग लगाई गई है। 

अज्ञात लोगों ने पूर्वी चंदना सरकारी प्राथमिक विद्यालय के ऑफिस रूम में रखे अलमारी में आग लगा दी, जिससे वहां रखे सभी दस्तावेज जल गए। इस घटना के बाद मतदान केंद्र बनाए गए अन्य पांच स्कूलों में भी गुरुवार और शुक्रवार को आग लगाई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed