{"_id":"65de9ce68c4702db3200c273","slug":"world-news-and-update-iaf-chief-vr-chaudhari-calls-on-bangladesh-pm-sheikh-hasina-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Updates: IAF प्रमुख वीआर चौधरी ने बांग्लादेश की PM से की मुलाकात, नए कार्यकाल के लिए दी शुभकामनाएं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World Updates: IAF प्रमुख वीआर चौधरी ने बांग्लादेश की PM से की मुलाकात, नए कार्यकाल के लिए दी शुभकामनाएं
Wed, 28 Feb 2024 08:09 AM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Wed, 28 Feb 2024 08:09 AM IST
सार
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने बांग्लादेश सशस्त्र बलों के उन सदस्यों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने शिखा अनिर्बान की वेदी पर माल्यार्पण करके 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया।
विज्ञापन
IAF प्रमुख वीआर चौधरी ने बांग्लादेश की PM से की मुलाका
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की। उन्होंने हसीना को फिर से जनादेश मिलने पर बधाई दी। इस दौरान वायुसेना प्रमुख चौधरी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री को चल रहे द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
बांग्लादेश स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने बांग्लादेश की माननीय प्रधानमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने नया जनादेश जीतने पर पीएम को बधाई दी और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। वायुसेना प्रमुख ने माननीय प्रधानमंत्री को चल रहे द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के बारे में भी बताया।'
विज्ञापन
इससे पहले दिन में, वीआर चौधरी ने बांग्लादेश सशस्त्र बलों के सदस्यों को भी श्रद्धांजलि दी। पोस्ट में कहा गया है, 'वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने बांग्लादेश सशस्त्र बलों के उन सदस्यों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने शिखा अनिर्बान की वेदी पर माल्यार्पण करके 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया।'
विज्ञापन