फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world news and update: Five-year-old among two injured in shooting reported at Texas church

World Updates: टेक्सास के चर्च में अंधाधुंध गोलीबारी में पांच साल का बच्चा घायल, महिला हमलावर मारी गई

Mon, 12 Feb 2024 02:31 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 12 Feb 2024 02:31 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि पांच साल के एक बच्चे की हालत गंभीर है, जबकि कूल्हे में गोली लगने से घायल 57 वर्षीय एक व्यक्ति की हालत स्थिर है। वहीं, लेकवुड चर्च ने बताया कि एक हमलावर द्वारा लगातार गोलियां चलाई जा रही थीं। 

विज्ञापन
world news and update: Five-year-old among two injured in shooting reported at Texas church
यूएस पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Social Media

विस्तार

टेक्सास के ह्यूस्टन में रविवार को एक चर्च में गोलीबारी की गई। हालांकि, पुलिस ने गोलीबारी करने वाली महिला को मार गिराया।इस दौरान एक छोटे बच्चे समेत दो लोगों को गोली लगी है।

विज्ञापन


ये लोग हुए घायल
शहर के पुलिस प्रमुख ट्रॉय फिनर ने बताया कि पांच साल के एक बच्चे की हालत गंभीर है, जबकि कूल्हे में गोली लगने से घायल 57 वर्षीय एक व्यक्ति की हालत स्थिर है। वहीं, लेकवुड चर्च ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दोपहर में बताया कि एक हमलावर द्वारा लगातार गोलियां चलाई जा रही थीं। सूचना पर पुलिस और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। 
विज्ञापन


महिला की पहचान नहीं
फिनर ने बताया कि करीब 30 साल की महिला ने लंबा ट्रेंच कोट पहन रखा था, जिसके हाथ में राइफल और बैग थामा हुआ था। वह चर्च में घुसी और उसके साथ एक बच्चा भी था, जिसकी उम्र करीब पांच साल थी।उन्होंने बताया कि दोपहर एक बजकर 50 मिनट पर जब चर्च में गोलीबारी हुई तब वहां मौजूद दो अधिकारियों ने गोलियां चलाईं और महिला की मौत हो गई। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि अगर कानून अधिकारी बच्चे को घायल करने के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं, तो हम उस महिला हमलावर पर बच्चे की जिंदगी खतरे में डालने का आरोप लगाएंगे।  

ओंटारियो में बेटे ने पिता को मौत के घाट उतारा

आजकल मानवता की सरी हदें पार हो रही है। कनाडा के ओंटारियो से एक ऐसी ही खबर सामने आई है, जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल, यहां एक बेटे ने अपने 56 वर्षीय पिता की घर में ही कथित तौर पर हत्या कर दी। 

हेमिलटन पुलिस ने रविवार को बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजकर 40 मिनट पर एक घर से फोन आया, जब वह वहां पहुंचे तो कुलदीप सिंह नामक भारतीय मूल का शख्स बुरी तरह से घायल मिला। सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

 गवाहों ने अधिकारियों को बताया कि 22 साल के सुखज सिंह चीमा का अपने पिता से विवाद हुआ था, जिसके बाद वह घर से भाग गया। 

माना जा रहा है कि चीमा घटना से पहले करीब 30 मिनट तक इलाके में था और एक वाहन में फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि चीमा सिंह को हथियारबंद और खतरनाक माना जाता है। 

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में छह शव मिले

पाकिस्तान सुरक्षा बलों को सोमवार सुबह अशांत बलूचिस्तान प्रांत के पहाड़ी किला अब्दुल्ला इलाके में गोलियों से छलनी छह शव मिले। संदेह जताया जा रहा था कि शव उन श्रमिकों के हो सकते हैं, जिन्हें पिछले महीने तुरबत के होशाब इलाके से अपहरण कर लिया गया था। हालांकि, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहचान की प्रक्रिया अभी भी पूरी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed