फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world most poisonous snake 'mamba' bit women who breeded it, police in search

दुनिया के सबसे खतरनाक सांप 'मांबा' ने उसी को डंसा जिसने पाला, तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 07 Oct 2018 02:16 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 07 Oct 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
world most poisonous snake 'mamba' bit women who breeded it, police in search
मांबा सांप

पारागुए देश में सांपों को पालने वाली महिला खुद उसके जहरीले डंक की शिकार हो गई। महिला को डंसने वाले खतरनाक हरे रंग के मांबा सांप ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। अपने जानलेवा जहर से एक पल में मौत की नींद सुलाने वाले सांप की तलाश जारी है क्योंकि महिला को डंसने के बाद वो कहीं छुप गया। हांलाकि सांपों के विशेषज्ञ मान रहें हैं कि शायद मांबा मर चुका है। 

विज्ञापन


मांबा सांप के डंक की शिकार हुई 30 साल की महिला ने बिना लाइसेंस के ही सांपों के प्रजनन का काम शूरू कर दिया था जो खतरनाक साबित हुआ। पुलिस के मुताबिक मांबा के डंक से घायल महिला अस्पताल में भर्ती है और वह कोमा में चली गई हैं। पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि बिना किसी प्रोफेश्नल ट्रेनिंग और लाइसेंस के सांपों को पाल रही थी। सांप के जहर से जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही महिला को एंटिडॉट दी जा रही है।

विज्ञापन

सांपों के जानकार के मुताबिक ये घर में ही छुपा हो सकता है लेकिन पुलिस को अभी तक मांबा को ढ़ूंढ़ निकालने में कामयाबी नहीं मिली है। इस डर से पास के एक किंडरगार्टन के बच्चों को बाहर जाने से मना किया गया है। फिलहाल पुलिस ने महिला के घर में मांबा को पकड़ने के लिए जाल बिछा रखा है और वहां से पुलिस को हटने को कहा है ताकि एकांत पाकर मांबा बाहर आये।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के बाद पारागुए के लोगों ने सोशल साइट पर एक से एक दिलचस्प टिप्पणियां की जा रही हैं। कुछ लोगों ने इस जगह को ही मांबा के नाम पर बुलाना शुरू कर दिया है । और कुछ लोगों ने मांबा के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए ' मांबा इन होम अलोन' की संज्ञा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed