फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World military expenditure reaches new record high India 4th biggest military spender SIPRI

Military Expenditure: दुनिया में रिकॉर्ड दो हजार अरब डॉलर से ज्यादा हुआ सैन्य खर्च, भारत चौथे स्थान पर

Tue, 25 Apr 2023 08:01 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्टॉकहोम Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 25 Apr 2023 08:01 AM IST
सार

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल वैश्विक जीडीपी के मुकाबले रक्षा खर्च में 3.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। जबकि, यूरोप के रक्षा खर्च में 13 फीसदी की भारी बढ़ोतरी की है, जो बीते 30 वर्ष में सबसे ज्यादा है।
 

विज्ञापन
World military expenditure reaches new record high India 4th biggest military spender SIPRI
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

दुनियाभर के देशों ने 2022 में अपनी सेनाओं पर 2240 अरब डॉलर खर्च किए। सैन्य खर्च का यह सर्वकालिक उच्च स्तर है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल वैश्विक जीडीपी के मुकाबले रक्षा खर्च 3.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। जबकि, यूरोप के रक्षा खर्च में 13 फीसदी की भारी बढ़ोतरी की है, जो बीते 30 वर्ष में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन


दुनिया के बढ़े हुए सैन्य खर्च के पीछे रिपोर्ट में रूस-यूक्रेन युद्ध को जिम्मेदार ठहराया गया है। इसकी वजह से यूक्रेन का सैन्य खर्च छह गुना बढ़कर 44 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जो इसकी जीडीपी का 34 फीसदी के बराबर है। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका अब भी दुनिया में रक्षा पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाला देश है। अमेरिका ने 2022 में 877 अरब डॉलर रक्षा पर खर्च किए। यह वैश्विक खर्च के 39 फीसदी के बराबर है। चीन दूसरा सबसे ज्यादा सैन्य खर्च करने वाला देश है।
विज्ञापन


भारत ने कुल बजट का 23% खर्च किया
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत रक्षा पर खर्च करने के मामले में चौथे स्थान पर है। भारत ने साल 2022 में सशस्त्र बलों के लिए उपकरणों के आधुनिकीकरण और चीन के साथ लगती सीमा पर सैन्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर कुल रक्षा बजट का 23% खर्च किया। पिछले साल भारत ने बजट में सैन्य खर्च के लिए 5.25 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए थे, जबकि 2021-22 में 4.78 लाख करोड़ रुपये और इससे एक साल पहले 4.71 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए थे। सोमवार को प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022 में सैन्य खर्च के मामले में सऊदी अरब पांचवें स्थान पर था। वहीं, शीर्ष पांच देशों ने दुनिया के सैन्य खर्च का 63% हिस्सा साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed