{"_id":"5ed7d3c5b1af305cd96e7fac","slug":"world-health-organization-permitted-hydroxychloroquine-for-coronavirus-trials","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का ट्रायल फिर होगा शुरू, डब्ल्यूएचओ ने दी मंजूरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का ट्रायल फिर होगा शुरू, डब्ल्यूएचओ ने दी मंजूरी
Wed, 03 Jun 2020 10:21 PM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 03 Jun 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Hydroxychloroquine Tablet
- फोटो : Social Media
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल होने वाली हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा को कोरोना के इलाज में परीक्षण के तौर पर फिर से शुरू करने की मंजूरी दे दी है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख डॉक्टर टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने बुधवार को कहा कि हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के क्लिनिकल परीक्षण फिर से शुरू होंगे, इससे पहले संगठन ने इस दवा को खतरनाक बताते हुए इसके परीक्षण पर रोक लगा दिया था।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कोरोना के इलाज में इस दवा के इस्तेमाल पर जोर देने के बाद इसकी मांग दुनियाभर में बढ़ गई थी।