फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world economic forum Indias response pandemic triggered crises ensured moderate inflation high growth Vaishnaw

WEF: अश्विनी वैष्णव बोले- भारत ने व्यावहारिक दृष्टिकोण से हसिल की उच्च वृद्धि, महंगाई को कम किया

Wed, 18 Jan 2023 04:11 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दावोस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दावोस Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 18 Jan 2023 04:11 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कोरोनाकाल में भारत सरकार ने वित्तीय सहायता, मुफ्त भोजन और मुफ्त टीकों के लिए कमजोर आबादी पर ध्यान केंद्रित किया और यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया गया।  

विज्ञापन
world economic forum Indias response pandemic triggered crises ensured moderate inflation high growth Vaishnaw
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : ट्विटर/तिरुकुमारन आर

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न मानवीय और आर्थिक संकट से निपटने में भारत ने बहुत ही व्यावहारिक रुख अपनाया है और इससे देश में मध्यम मुद्रास्फीति और उच्च वृद्धि सुनिश्चित हुई है। वह विश्व आर्थिक मंच (वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम) की वार्षिक बैठक 2023 को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था लचीली रही है और नीतिगत ढांचा बहुत कम मुद्रास्फीति के साथ सतत वृद्धि का रहा है। उन्होंने कहा, 'जैसे ही महामारी ने दुनिया को प्रभावित किया और आर्थिक और मानवीय संकट पैदा किया, कई देशों ने बड़े प्रोत्साहन पैकेजों के साथ अपने खजाने का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया, लेकिन इससे सोने की कीमत बढ़ गई, जिसके परिणामस्वरूप भारी मुद्रास्फीति का दबाव पड़ा।    
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हालांकि, भारत ने यह समझते हुए बहुत व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाया कि पूंजी बहुत कम है, भले ही कुछ विशेषज्ञ कुछ भी कहें। वैष्णव ने कहा कि भारत सरकार ने वित्तीय सहायता, मुफ्त भोजन और मुफ्त टीकों के लिए कमजोर आबादी पर ध्यान केंद्रित किया और यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया गया।    
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'उन फैसलों ने हमारे देश के भविष्य को आकार दिया है और हमें लचीले और सतत विकास के रास्ते पर रखा है। हमने व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाने के कारण उच्च वृद्धि हासिल की है और महंगाई को कम किया है।    

उन्होंने कहा, 'हमारे प्रधानमंत्री ने यह भी सुनिश्चित किया कि राजकोषीय नीति और मौद्रिक नीति साथ-साथ आगे बढ़े, जो कई अन्य देश नहीं कर सके। हमने सुनिश्चित किया कि महंगाई को कम करना मुख्य लक्ष्य हो और वह भी 10 साल की लंबी अवधि के लिए और इसने यह सुनिश्चित किया कि हम जल्दी से उच्च विकास दर पर लौट आएं।    


वह भारत को 10,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की राह पर एक सत्र को संबोधित कर रहे थे। पैनलिस्टों ने वित्तीय क्षेत्र के सुधारों से लेकर नए उद्योगों के विकास तक, आने वाले दशक में भारत के आर्थिक परिवर्तन को आगे बढ़ाने के लिए ठोस कदमों पर भी चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed