फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World deepest deep blue hole found in Gulf of Mexico no diver or submarine

Research: मेक्सिको की खाड़ी में मिला दुनिया का सबसे गहरा ताम जा ब्लू होल, नहीं जा सका है कोई गोताखोर व सबमरीन

Thu, 02 May 2024 06:10 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 02 May 2024 06:10 AM IST
सार

इससे पहले सबसे गहरे गड्ढे का रिकॉर्ड दक्षिणी चीन सागर में मौजूद ड्रैगन होल के नाम था। यह 990 फीट गहरा था। जबकि, ताम जा ब्लू होल चीन के गड्ढे से 390 फीट ज्यादा गहरा है। पिछले वर्ष छह दिसंबर को गोताखोरों ने इस गड्ढे को ढूंढ निकाला था।

विज्ञापन
World deepest deep blue hole found in Gulf of Mexico no diver or submarine
वैज्ञानिकों ने खोज निकाला दुनिया का सबसे गहरा ताम जा ब्लू होल - फोटो : Freepik

विस्तार

मेक्सिको में दुनिया सबसे गहरा ब्लू होल मिला है। यह मेक्सिको के युकाटन प्रायद्वीप के चेतुमल खाड़ी में है। इसका नाम है ‘ताम जा ब्लू होल’। अभी तक वैज्ञानिक इसकी गहराई नाप नहीं पाए हैं लेकिन शुरुआती गणना के अनुसार ये करीब 1,380 फीट गहरा है और समुद्र के नीचे की सतह में है।

विज्ञापन

इससे पहले सबसे गहरे गड्ढे का रिकॉर्ड दक्षिणी चीन सागर में मौजूद ड्रैगन होल के नाम था। यह 990 फीट गहरा था। जबकि, ताम जा ब्लू होल चीन के गड्ढे से 390 फीट ज्यादा गहरा है। पिछले वर्ष छह दिसंबर को गोताखोरों ने इस गड्ढे को ढूंढ निकाला था। इस संबंध में बीते 29 अप्रैल को फ्रंटियर्स इन मरीन साइंस जर्नल में एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी। वैज्ञानिकों ने इसकी गहराई नापने के लिए कंडक्टिविटी, टेंपरेचर एंड डेप्थ प्रोफाइलर (सीटीडी) तकनीक का इस्तेमाल किया। इससे समंदर के नीचे की सतह का रियल टाइम डेटा मिलता है। जिससे पता चलता है कि यह दुनिया का सबसे गहरा ब्लू होल है। जिसकी तलहटी तक अभी कोई गोताखोर या सबमरीन जा नहीं पाई है। 

विज्ञापन

गड्ढे से कई गुफाएं और सुरंगें भी निकलती हैं
सीटीडी प्रोफाइलर से यह भी पता चला है कि 1,312 फीट की गहराई में इस गड्ढे से कई गुफाएं और सुरंगें भी निकलती हैं। जो आपस में जुड़ी हुई हैं। यहां पर तापमान और सैलिनिटी यानी नमक की मात्रा कैरिबियन सागर की तरह है। ये जमीन के अंदर गड्ढे होते हैं, जो बाद में नीचे सुरंगों का जाल से जुड़े होते हैं या फिर कभी-कभी नहीं भी जुड़े होते।

विज्ञापन
विज्ञापन

असली गहराई तक जाने में लग सकता है समय
इनकी तलहटी में मार्बल, जिप्सम पाया जाता है। ऐसा ही एक बहामास का डीन्स ब्लू होल भी है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, गड्ढे की असली गहराई पता करने में थोड़ा समय और लग सकता है, क्योंकि उनके यंत्र उतनी गहराई तक नहीं जा सकते। सीटीडी प्रोफाइलर 1,640 फीट तक जा सकता है लेकिन पानी में करंट के चलते केबल टूटने का खतरा था। इसलिए उसे 1380 फीट से वापस खींच लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed