{"_id":"5d0606ab8ebc3e20d349edea","slug":"world-cup-cricket-match-imran-khan-says-good-luck-to-pakistan-cricket-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरान खान ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को दिए टिप्स, गावस्कर की इस बात से हुए सहमत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इमरान खान ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को दिए टिप्स, गावस्कर की इस बात से हुए सहमत
Sun, 16 Jun 2019 03:46 PM IST
शिल्पा ठाकुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Sun, 16 Jun 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान
- फोटो : फाइल फोटो
जिस दिन का लोग काफी समय से इंतजार कर रहे थे, आज वो दिन आ गया है। मैनचेस्टर में भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने हैं। 12वें वर्ल्ड कप के 22वें मुकाबले में दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें 7वीं बार भिड़ रही हैं। मैच से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तानी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कुछ जरूरी टिप्स भी दिए। उन्होंने एक के बाद एक पांच ट्वीट किए।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, "जब मैंने अपना क्रिकेट करियर शुरू किया था, तब मैंने सोचा कि सफलता 70 फीसदी प्रतिभा और 30 फीसदी मानसिक स्थिरता से मिलती है। जिस वक्त मैंने क्रिकेट खेलना बंद किया तो मुझे ये रेशो 50-50 का लगा। लेकिन अब मैं अपने दोस्त गावस्कर से सहमत हूं, यह 60 फीसदी मानसिक स्थिरता और 40 फीसदी टैलेंट है। आज दिमाग की भूमिका 60 फीसदी से अधिक है।"
5/5 3. Finally, even though India may be the favourites, banish all fear of losing. Just give your best and fight till the last ball. Then accept whatever the result like true sportsmen. The nation's prayers are with all of you. Good Luck.
— Imran Khan (@ImranKhanPTI) June 16, 2019
खान का कहना है कि आज के मैच में दोनों टीमों पर बहुत अधिक मानसिक दबाव है और दिमाग की ताकत ही आज के मैच का नतीजा तय करेगी। इमरान ने टीम के कप्तान सरफराज की तारीफ करते हुए उन्हें बोल्ड कप्तान बताया जिसे पाना पाकिस्तान की खुशनसीबी है।
उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान की टीम को मन से हारने का डर निकाल देना चाहिए। यह डर रणनीति पर असर डालता है जिससे गलतियां होंगी और विपक्षी भारी होगा। उन्होंने आगे सरफराज को सलाह दी कि अगर पिच पर नमी न हो तो उन्हें पहले बैटिंग चुननी चाहिए। इमरान ने मैच में स्पेशलिस्ट गेंदबाजों और बल्लेबाजों को लेकर उतारने की बात कही है। उन्होंने आगे लिखा क्योंकि रेलो कट्टा (हर चीज कर लेने वाले) प्रेशर वाले गेम में प्रदर्शन नहीं कर पाते।
आखिरी ट्वीट में इमरान खान ने कहा है, "भारतीय टीम बेशक सबकी पसंदीदा है, लेकिन टीम को हारने का डर निकाल देना चाहिए। आप अपना बेस्ट दें और आखिरी गेंद तक लड़ें। फिर जो भी नतीजा हो उसे सच्ची खेलभावना से स्वीकार करें। पूरे देश (पाकिस्तान) की दुआएं आपके साथ हैं, शुभकामनाएं।"