{"_id":"63c8a0a2f7595d0a0d32289b","slug":"world-bank-said-pakistan-is-the-weakest-economy-imf-also-stopped-the-loan-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: विश्व बैंक बोला- पाकिस्तान सबसे कमजोर अर्थव्यवस्था, आईएमएफ ने भी रोका कर्ज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: विश्व बैंक बोला- पाकिस्तान सबसे कमजोर अर्थव्यवस्था, आईएमएफ ने भी रोका कर्ज
Thu, 19 Jan 2023 07:15 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद।
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 19 Jan 2023 07:15 AM IST
सार
जरूरी सुधार नहीं करने की वजह से अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने 1.1 अरब डॉलर के दो ऋणों को मंजूरी देने पर फैसला टाल दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विश्व बैंक ने पाकिस्तान को दक्षिण एशिया की सबसे कमजोर अर्थव्यवस्था करार दिया है। विश्व बैंक की ग्लोबल इकॉनमिक प्रॉस्पेक्ट्स रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष पाकिस्तान की आर्थिक वृद्धि दर केवल 1.7% रहेगी।
विज्ञापन
उधर, जरूरी सुधार नहीं करने की वजह से अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने 1.1 अरब डॉलर के दो ऋणों को मंजूरी देने पर फैसला टाल दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान सरकार ने आईएमएफ से मदद मांगी थी, लेकिन इसके एवज में आईएमएफ ने पेट्राेल, डीजल के दाम बढ़ाने की शर्त रखी। पाकिस्तान में इस वर्ष चुनाव को देखते हुए शहबाज शरीफ सरकार ईंधन के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं करना चाहती।
विज्ञापन